फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर का खूबसूरत तालाब बना डेथ ट्रैप, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 13 Jul 2026 06:01 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रतिदिन यहां सैर करने और सेल्फी लेने आने वाले सैकड़ों पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय रहवासियों ने प्रशासन से दीवार को तुरंत ठीक कराने और उसकी ऊंचाई दो फीट बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
जहां स्टूडेंट सेल्फी लेते हैं वहां टूटी दीवारों से नीचे गिरने का खतरा है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर का बिलावली तालाब शहर के प्रमुख जल स्रोतों में से एक होने के साथ-साथ एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी बन चुका है। प्रतिदिन यहां प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सुबह से ही युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों का यहां तांता लगा रहता है। यहां लोग सुबह की सैर, योगाभ्यास और मनोरंजन के लिए आते हैं। इस भारी भीड़ के बीच वर्तमान में यहां फैली अव्यवस्थाएं लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: महिलाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता पर हुई चर्चा, सामने आई रोचक जानकारियां

टूटी सुरक्षा दीवार से मंडराया बड़ा खतरा
यहां रोज सैर करने के लिए आने वाले राजेश शर्मा कहते हैं कि तालाब परिसर में स्थित टावर की सुरक्षा दीवार लंबे समय से टूटी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने इसकी मरम्मत करने के नाम पर दीवार की ऊंचाई को पहले से भी कम कर दिया है। वर्तमान में स्थिति यह है कि रोजाना सैकड़ों की तादाद में युवा इसी टूटी और असुरक्षित दीवार के पास खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। दीवार के क्षतिग्रस्त होने से किसी भी व्यक्ति के पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने पर सीधे गहरे पानी में गिरने का खतरा चौबीसों घंटे बना रहता है। कविता कासलीवाल कहती हैं यहां पर सुरक्षा के लिए भी कोई गार्ड होना चाहिए। कई बार कुछ छात्र जान की परवाह न करते हुए तालाब के बहुत पास चले जाते हैं। वे इस तरह मौज मस्ती करते हैं कि उनकी जान के खतरे को भी नजरअंदाज कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रहवासियों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के नागरिकों ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम से तुरंत कदम उठाने की अपील की है। रहवासियों की मांग है कि इस क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण अविलंब कराया जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से इसकी ऊंचाई को कम से कम दो फीट और बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में यहां किसी भी प्रकार की अनहोनी या जानलेवा हादसे को रोका जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें