फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दो साल पहले बेटा खोया, अब पिता की चाइनीज मांझे से मौत, दो गंभीर

Sun, 11 Jan 2026 07:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक और जान ले ली है। बिचौली मर्दाना निवासी रघुवीर धाकड़ बाइक से साइट देखकर लौट रहे थे, तभी कनाड़िया और तिलक नगर के बीच उनका गला मांझे से कट गया। दो अन्य गंभीर घायल हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा छात्र का इलाज। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कनाड़िया और तिलक नगर क्षेत्र के मध्य रविवार शाम एक हृदय विदारक दुर्घटना घटित हुई। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के उपयोग ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। अपनी बाइक से घर लौट रहे एक युवक का गला पतंग की घातक डोर की चपेट में आने से कट गया, जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


कार्यस्थल से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी निवासी रघुवीर धाकड़ के रूप में हुई है। रघुवीर पेशे से टाइल्स फिटिंग के काम की ठेकेदारी करते थे। रविवार का दिन अवकाश का होने के बावजूद वे एक नई साइट का मुआयना करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वे शकुंतला अस्पताल के समीप से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया।

राहगीरों ने दी परिजनों को सूचना
गला कटते ही रघुवीर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वहां मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उनके पास मौजूद मोबाइल फोन के जरिए उनके परिवार को इस गंभीर हादसे की जानकारी दी। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, परंतु घाव इतना गहरा था कि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के अनुसार पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रघुवीर के परिवार के लिए यह वज्रपात के समान है। बताया जा रहा है कि उनके दो बेटे थे, जिनमें से एक बेटा साहिल अभी पढ़ाई कर रहा है। वहीं, परिवार ने महज दो साल पहले ही अपने दूसरे बेटे को खोया था, जिसकी मृत्यु पानी में डूबने के कारण हुई थी। अब घर के मुखिया की इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

नीट की तैयारी कर रहा छात्र गंभीर
इंदौर में ही नीट की तैयारी कर रहे नरेंद्र जामोद का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सपना-संगीता रोड पर करीब साढ़े 5 बजे वह अपने दोस्त अनिल चौहान के साथ बाइक से घर की ओर आ रहा था। अनिल उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। मूल रूप से धार जिले के देहरी के पास का रहने वाला नरेंद्र इंदौर में रहकर एग्जाम की तैयारी कर रहा है।

बाइक पर घायल हुआ युवक
तीसरी घटना एरोड्रम थाना इलाके में एयरपोर्ट के सामने की है। यहां आशीष रघुवंशी निवासी स्कीम नंबर 51 का भी बाइक पर जाते समय चाइना मांझे से गला कट गया। उसे उपचार के लिए 60 फीट रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें