फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में लव जिहाद को लेकर बड़ा प्रदर्शन, बजरंग दल ने लव जिहाद पर की अंकुश लगाने की मांग

Fri, 17 Apr 2026 06:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के राजवाड़ा पर शुक्रवार को बजरंग दल और अन्य हिन्दूवादी संगठनों ने  लव जिहाद के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
राजवाड़ा पर लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


इंदौर के राजवाड़ा पर शुक्रवार को बजरंग दल व अन्य हिन्दूवादी संगठनों ने लव जिहाद’को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में लव जिहाद के मामले सामने आने पर कार्यकर्ता एकजुट हुए और उन्होंने अपना विरोध जताया। उनके हाथों में तख्तियां भी थीं, जिन पर लिखा था धर्मांतरण बंद हो, प्रेम का इस्लामीकरण बंद हो। इसके अलावा कार्यकर्ता नारे भी लगा रहे थे कि बजरंग दल का एक ही नारा, लव जिहाद से मुक्त हो देश हमारा।

सुबह साढ़े दस बजे से बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद व अन्य हिन्दूवादी कार्यकर्ता राजवाड़ा पर एकत्र होने लगे थे। सैकड़ों की संख्या में आधे घंटे में कार्यकर्ता आ गए और उन्होंने नारेबाजी कर तथा तख्तियां लहराकर लव जिहाद के विरोध में अपना प्रदर्शन दर्ज कराया।

विज्ञापन

 

इस प्रदर्शन को देखते हुए राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान हिन्दूवादी नेताओं ने कहा कि प्रशासन को लव जिहाद की रोकथाम के लिए अपनी निगरानी व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हिन्दू परिवारों की बेटियों को बहला-फुसलाकर शादी के जाल में फंसाया जाता है और फिर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहा जाता है।
 

इंदौर में भी लव जिहाद के कई मामले सामने आते हैं। ज्यादातर मामलों को हिन्दूवादी संगठन ही उजागर करते हैं, लेकिन प्रशासन को भी अब इस मामले में सख्ती दिखानी चाहिए। प्रदर्शन में प्रवीण दरेकर, सह संयोजक अविनाश कौशल, अन्नू गेहलोत सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें