फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के पंचमूर्ति नगर से बजरंगियों ने लव जेहाद के मामले में एक युवक को पकड़ा

Sat, 22 Feb 2025 08:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी सदरबाजार क्षेत्र में रहता है, लेकिन व्यापार के लिए हिन्दू बस्तियों में उस वक्त आता था,जब दोपहर में पुरुष काम के सिलसिले में बाहर रहते थे।
विज्ञापन
लव जेहाद के आरोप में पकड़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पंचमूर्ति नगर में बजरंगियों ने लव जेहाद के आरोप में एक युवक को पकड़ा। इंदौर के सदरबाजार क्षेत्र मेें रहने वाला युवक इकबाल कपड़े बेचने के बहाने बस्ती में आता था और महिला व युवतियों से नजदीकी बढ़ाता था। उन्हें सस्ते दामों पर कपड़े का लालच भी देता था।

विज्ञापन


बस्ती की एक महिला के यहां लगातार आने लगा था। अन्य बस्तीवासियों ने इसकी जानकारी बजरंग दल के पदाधिकारियों को दी। शनिवार को जब वह बस्ती में पहुंचा तो बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और उसे रंगे हाथों पकड़ा। बजरंगियों ने उसकी धुनाई की और उसका मोबाइल नंबर भी जांचा।
 

हिन्दू नाम से उसने कई महिला व युवतियों को वाट्सअप पर मैसेज भेजे थे। पकड़े जाने पर वह लव जिहाद के आरोपों को नकारता रहा, लेकिन बजरंगियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी सदरबाजार क्षेत्र में रहता है, लेकिन व्यापार के लिए हिन्दू बस्तियों में उस वक्त आता था,जब दोपहर में पुरुष काम के सिलसिले में बाहर रहते थे।

विज्ञापन

 

वह धीरे-धीरे महिलाअेां से दोस्ती बढ़ाता था और उन्हें लव जिहाद में फंसाता था। उन्होंने बताया कि हमने कई बस्तियों में निगरानी दल बनाए है जो इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखते है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस के हवालेे करते है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें