फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 15 लाख के बिके आशुतोष शर्मा, एमपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों पर हुई रुपयों की बारिश

Tue, 31 Mar 2026 09:08 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में MPL की नीलामी में आशुतोष शर्मा 15 लाख रुपए के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। जून 2026 में होने वाले इस टूर्नामेंट में 19 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि वे लंबे प्रारूप के क्रिकेट पर ध्यान दे सकें।
विज्ञापन
आशुतोष शर्मा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन किया गया। इस नीलामी में आशुतोष शर्मा सबसे चर्चित नाम बनकर उभरे और उन्होंने लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया। मालवा स्टेलियंस ने भारी प्रतिस्पर्धा के बीच आशुतोष को 15 लाख रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: इंदौर में एक अप्रैल से दूध के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ेंगे, घर पहुंचा सेवा शुल्क भी लगेगा

शीर्ष खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोलियां
नीलामी के दौरान केवल आशुतोष ही नहीं, बल्कि कई अन्य खिलाड़ियों की भी किस्मत चमकी। अक्षत रघुवंशी इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपए में खरीदा। वहीं अनिकेत वर्मा को भोपाल लेपर्ड्स ने 13.20 लाख रुपए की ऊंची बोली लगाकर अपने पाले में किया। खिलाड़ियों की खरीद का सिलसिला यहीं नहीं थमा, बुंदेलखंड बुल्स ने शिवांग कुमार के लिए 13 लाख रुपए खर्च किए। भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख रुपए में लिया, जबकि शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख रुपए में साइन किया।
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी को 50 लाख का बजट
MPL के इस आयोजन में शामिल सभी फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स आवंटित किया गया था। इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 244 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई। टूर्नामेंट के शेड्यूल की बात करें तो जून 2026 में इसके मुकाबले इंदौर और ग्वालियर के मैदानों पर खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट प्रदेश के बेहतरीन टेलेंट को देखने का एक बड़ा मंच साबित होगा।
विज्ञापन


उम्र सीमा के लिए बीसीसीआई ने बनाई नीति
इस बार MPL में खिलाड़ियों की उम्र को लेकर एक महत्वपूर्ण नियम लागू किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, 19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को इस टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। बोर्ड की नीति के अनुसार, छोटी उम्र के खिलाड़ियों के लिए टी-20 प्रारूप को हतोत्साहित किया जाता है ताकि वे रेड बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट और प्रथम श्रेणी मैचों जैसे लंबे प्रारूपों के प्रति अधिक गंभीर और केंद्रित रह सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें