फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather Aqi: दीपावली पर साफ रहेगा मौसम, ठंड भी देगी दस्तक, वायु गुणवत्ता में नहीं हो रहा सुधार

Wed, 30 Oct 2024 08:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather Aqi: मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। दीपावली के बाद तेज ठंड पड़ने लगेगी। फिलहाल मौसम खुशनुमा बना रहेगा। 
 
विज्ञापन
राजबाड़ा, सराफा और अन्य क्षेत्रों में प्रदूषण से बचने के लिए गाड़ियां बंद करवा दी हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में इस बार दिवाली के समय मौसम साफ और खुशगवार रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में धूप खिली रहने की संभावना है। हालांकि, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से छिंदवाड़ा, बैतूल, बुरहानपुर और सिवनी जैसे जिलों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। 
विज्ञापन


अक्टूबर में बदलता है मौसम
अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम में बदलाव की यह प्रवृत्ति आम होती है, क्योंकि मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी और रात में ठंडक रहती है। इस समय प्रदेश में रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास है, जबकि दिन का तापमान अधिकांश जिलों में 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन और रात दोनों समय ठंडक का अहसास है। अक्टूबर का महीना बदलते मौसम का समय होता है, जिससे आसमान साफ़ हो जाता है और दिन में गर्मी तथा रात में ठंड बढ़ने लगती है।

एक्यूआर के हाल
इंदौर में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई की हालत खराब होती जा रही है। वायु की गुणवत्ता सुधरने की जगह लगातार बिगड़ रही है। सुबह 8 बजे जब गाड़ियां नहीं चलती और मौसम साफ रहता है उस समय भी एक्यूआई 150 के पार रहता है। आज सुबह 8 बजे एक्यूआई 160 तक पहुंचा। कल एक्यूआई 196 तक पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें