फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में गिरा तापमान, वायु प्रदूषण बढ़ा, तीसरे सप्ताह में रहेगा ठंड का जोर

Wed, 13 Nov 2024 08:08 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मौसम विभाग के मुताबिक तीसरे सप्ताह में ठंड पूरी तेजी पर आ जाएगी। इंदौर में तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है। 
 
विज्ञापन
INDORE - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ठंड तेजी से बढ़ रही है और इस सप्ताह इसके जोर पर रहने के अनुमान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तीसरे सप्ताह में ठंड अपने पूरे शबाब पर होगी। इसी के साथ इंदौर में गर्मी दिन में भी कम हो गई है। पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार गिर रहा है और दिन और रात दोनों समय ठंडक महसूस होने लगी है। लोगों ने गर्म स्वेटर निकाल लिए हैं। इंदौर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 16.9 पर रहा। 
विज्ञापन


एक्यूआई के हालात खराब
इंदौर में वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार के दिन इंदौर में एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 230 तक पहुंचा। सामान्य दिनों में भी यह 200 के पार चल रहा है। 

10 से 15 डिग्री रहेगा तापमान
इंदौर में नवंबर से दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान दस से 15 डिग्री तक जा सकता है। मध्य देश में दिसंबर माह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। नवंबर के अंत से दिसंबर के अंत तक दो माह ज्यादा ठंड रहेगी। मंगलवार को पचमढ़ी में सबसे कम 10.6 डिग्री तापमान दर्ज किया किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 15 डिग्री के नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें