फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore AQI: मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में 500 पर पहुंचा एक्यूआई, वायु प्रदूषण से दम घुटने का अहसास

Fri, 01 Nov 2024 08:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore Weather Aqi News: इंदौर में दीपावली के दिन इतना वायु प्रदूषण था कि लग रहा था कोहरा जमा हो। सुबह तक वातावरण में धुआं जमा रहा और लोगों को परेशानी होती रही।
 
विज्ञापन
सुबह तक धुआं जमा रहा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दिवाली के दिन हुए वायु प्रदूषण ने सांसों का दम घोट दिया। शुक्रवार को सुबह तक धुआं जमा रहा और वायुमंडल में जहरीली गैसें बनी रही। दिवाली के दिन गुरुवार को एक्यूआई 300 पार पहुंचा और रिकार्ड 309 पर दर्ज हुआ। वहीं क्षेत्रवार मिलने वाले डाटा के अनुसार यह छोटी ग्वालटोली में 422 तक रिकॉर्ड किया गया। यह बेहद खतरनाक स्तर होता है जिसमें लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। वहीं 1 नवंबर को यह 193 पर रहा और छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में 500 तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


9 बजे के बाद साफ हुआ धुआं
सुबह 9 बजे के बाद धुआं साफ हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। अलसुबह मार्निंग वाक पर जाने वाले लोग भी परेशान होते रहे। गाड़ियों की आवाजाही भी बहुत अधिक रही और लोग देर रात तक पटाखे फोड़ते रहे। इस वजह से शुक्रवार सुबह तक धुआं जमा रहा। 

मौसम सामान्य से अधिक गर्म और उमस भरा रहा
दिवाली के दिन मौसम साफ रहा और दिनभर धूप निकली। शाम को गुलाबी ठंडक ने त्योहार को और भी अधिक खुशनुमा बना दिया। शुक्रवार सुबह भी हल्की ठंडक के बाद धूप निकली और दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान है। इंदौर में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम सामान्य से अधिक गर्म और उमस भरा रहा है, जिससे लोगों को काफी असुविधा हुई। दीपावली के कारण बाजारों में भीड़ होने के बावजूद, गर्मी का असर लोगों को परेशान करता रहा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2 डिग्री अधिक था, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 4 डिग्री अधिक है। लगातार चार दिनों से रात का तापमान भी 19 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जिससे रातें अपेक्षाकृत गर्म हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान को प्रभावित करने वाला कोई सशक्त सिस्टम सक्रिय न होने के कारण इंदौर और अन्य आसपास के क्षेत्रों का तापमान औसत से अधिक है। हालांकि, इस हफ्ते के अंत तक तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें