फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: घायल बेटे का पैर कटने से नाराज गुंडे ने डाॅक्टर पर कराया हमला, तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 08:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गुंडे हेंमत ने जेल जेल में बंद बदमाशों को हमले की सुपारी दी थी।  जेल से रिहा होने के बाद डाॅक्टर पर उन्होंने हमला कर दिया। इसके बदले गुंडे हेंमत ने पचास हजार भी उन्हें दिलवाए थे। आरोपी रिहा होने के बाद गुंडे से मुलाकात करने जेल भी जाते थे।
विज्ञापन
दोनो बदमाश हमला कर भागते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर का हिस्ट्रीशीटर गुंडा हेंमत यादव एक डाॅक्टर से इसलिए नाराज था, क्योकि हादसे में घायल बेटे के इलाज के दौरान उसका पैर काटना पड़ा था। जेल में बंद गुंडे ने खजराना के दो बदमाशों को पचास हजार रुपये की सुपारी दी और डाॅक्टर पर हमला करवाया। डाॅक्टर ने कार का दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उसके जुलूस निकाले।

 

बदमाशों ने बाइक अड़ाकर डाॅ.शिव कुमार यादव की कार को रोका और लोहे की राॅड से कार के शीशे तोड़ दिए। डाॅक्टर कार से नहीं उतरे और गेट लाॅक कर दिए। इस कारण बदमाश उन पर हमला नहीं कर पाए। इस मामले में पुलिस ने खजराना के मोहसिन लाला खान, साजिद उर्फ अब्दूल को गिरफ्तार किया है।

 

जेल में हुई थी दोस्ती

गुंडे हेंमत यादव के जेल में बंद बदमाशों से दोस्ती हुई थी। वहां तय हुआ था कि जब वे जेल से रिहा होंगे तो डाॅक्टर पर हमला करेंगे। इसके बदले गुंडे हेंमत ने पचास हजार भी उन्हें दिलवाए थे। आरोपी रिहा होने के बाद गुंडे से मुलाकात करने जेल भी जाते थे।

विज्ञापन



उधर डाॅक्टर ने पुलिस को बताया कि हेंमत यादव का बेटा इलाज के लिए उनके पास आया था। एक हादसे के बाद शरीर के अन्य हिस्सों में पाॅइजन फैलने का खतरा बढ़ गया था। इसके बाद परिजनों की सहमति से ही पैर काटने का फैसला लिया था। आपको बता दे कि हेंमत पर दस से ज्यादा केस शहर के अलग अलग थानों में है। उनसे एक काॅलोनाइजर पर भी पिछले दिनों हमला किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें