फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में आंगनवाड़ी की हजारों भर्तियां, घर बैठे ऐसे भरें फॉर्म वरना छूट जाएगा मौका

Tue, 01 Jul 2025 06:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 3622 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक महिलाएं 4 जुलाई 2025 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। 
विज्ञापन
आंगनवाड़ी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रिक्त आंगनवाड़ी पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 04 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्ड्री (12वी उत्तीर्ण) अनिवार्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु  01.01.2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 341 तथा सहायिकाओं के 3281 रिक्त पद
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं /सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई (मानसेवी) एवं मानदेय आधारित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 341 तथा सहायिकाओं के 3281 रिक्त पदों की पूर्ति एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन में संशोधन किए जाने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। परियोजना अन्तर्गत अंतिम रूप से रिक्त पदों की संख्या एवं वार्ड तथा स्थान की जानकारी चयन पोर्टल पर उपलब्ध है। 
 
इन बातों का ध्यान रखें
रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवश्यक है कि जिस ग्राम/नगरीय क्षेत्र के वार्ड में रिक्त पद की पूर्ति की जानी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम एवं शहरी/नगरीय क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। अन्य ग्राम/वार्ड की महिला आवेदन हेतु पात्र नहीं है। आवेदिका द्वारा रिक्त पदों हेतु ऑनलाइन भरते समय ही आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण-पत्र पीडीएफ फार्मेंट में अपलोड किए जाएंगे। आवेदन के उपरांत आवेदन में संशोधन की सुविधा निर्धारित अवधि हेतु ही उपलब्ध होगी। ऑनलाइन माध्यम से भरे गए आवेदन के प्रिंटआउट की प्रति संबंधित आवेदिका द्वारा सुरक्षित रखी जाएगी। कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय को प्रेषित नियुक्ति संबंधी आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
हेल्पलाइन नंबर 
आवेदन एम.पी. ऑनलाइन द्वारा स्थापित कियोस्क के माध्यम से या स्वयं एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर जाकर भर सकते हैं। एमपी ऑनलाईन द्वारा भरे जाने वाले आवेदन के लिए शुल्क राशि रुपए 100/- निर्धारित है। MP Online से संबंधित समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें