युवाओं के दिल की धड़कन अभिनेत्री अनन्या पांडे आज इंदौर आईं। इंदौर में उनका इतना जोरदार स्वागत हुआ कि वह तारीफ करते थक नहीं रहीं थी। मौका था इंदौर में एक स्टोर की लांचिंग का। अनन्या को देखने के लिए इंदौर में सैकड़ों युवा पहुंचे। अनन्या ने अपनी फिटनेस और खूबसूरती पर बात करते हुआ कहा कि यह एक दिन की प्रक्रिया नहीं है। यदि आप खूबसूरत रहना चाहते हैं तो आपको हर दिन कड़ी मेहनत करना होगी। अनन्या ने बताया कि किस तरह से वे अपनी डाइट और व्यायाम का ध्यान रखती हैं। उन्होंने कहा कि वे योग से मानसिक शांति प्राप्त करती हैं और जुंबा, पिलाटे, रनिंग आदि से शरीर को फिट रखती हैं। उन्होंने कहा कि आप किसी भी तरह की नौकरी करें लेकिन दिनभर में दस हजार कदम चलना न भूलें। हम चलना भूल गए हैं इसलिए हम बीमार होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
फैशन वही जो आपके ऊपर अच्छा लगे
अनन्या ने कहा कि फैशन के बहुत से टाइप हैं लेकिन जो आपके ऊपर अच्छा लगे आपको उसे चुनना चाहिए। अनन्या ने कहा कि शरीर के साथ आपका मन भी खूबसूरत होना चाहिए।
इंदौर के फूड को मुंबई में पसंद करते हैं लोग
अनन्या ने कहा कि इंदौर के खानपान की चर्चा मुंबई में हमेशा होती रहती है। हम इंदौर आने का वेट करते हैं ताकि हमें यहां का पोहा जलेबी खाने को मिले। अनन्या ने बताया कि उन्हें वड़ा पाव सबसे अधिक पसंद है क्योंकि वे एक पक्की मुंबई गर्ल हैं।