फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 15 जुलाई तक बंद

Fri, 27 Jun 2025 07:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद कंपनी देशभर में सभी विमानों की जांच कर रही है, जिसके चलते कई उड़ानों पर असर पड़ा है। इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स या पूरा रिफंड देने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 803/804) को 15 जुलाई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया ने इसके पीछे तकनीकी समस्या और विमान के मेंटेनेंस को वजह बताया है। कंपनी द्वारा हाल ही में अपने सभी एयरक्राफ्ट की जांच प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके कारण देशभर में कई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। अब इसका असर इंदौर की इस प्रमुख फ्लाइट पर भी पड़ा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: ट्रैफिक जाम ने ले ली जान, इंदौर से भोपाल तक फंसे हैं लोग, नेता अधिकारी सब गायब

20 जून को हुआ आखिरी संचालन, 21 जून से स्थगन
इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट AI 803 दिल्ली से शाम 6.40 बजे रवाना होकर रात 8.15 बजे इंदौर आती थी। इसके बाद AI 804 रात 10.25 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए उड़ान भरती थी और रात 12.25 बजे दिल्ली पहुंचती थी। इन दोनों फ्लाइट्स का आखिरी संचालन 20 जून को हुआ था। उसके बाद 21 जून से इन सेवाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

अहमदाबाद हादसे के बाद सख्त मेंटेनेंस जांच

विज्ञापन

एयर इंडिया ने अहमदाबाद में हुई एक दुर्घटना के बाद पूरे देश में अपनी उड़ानों के विमानों की तकनीकी जांच प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया के तहत कई उड़ानें अस्थायी रूप से बंद की गई हैं, जिसमें इंदौर की AI 803/804 फ्लाइट भी शामिल है। हालांकि कंपनी इसे तकनीकी कारण बता रही है, यात्रियों को या तो वैकल्पिक फ्लाइट्स में समायोजित किया जा रहा है या उन्हें पूरा रिफंड दिया जा रहा है। यात्री चाहें तो अपनी यात्रा की तारीख भी बदल सकते हैं।

अन्य रूट्स की उड़ानें भी प्रभावित

विज्ञापन

एयर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, पुणे और हैदराबाद के लिए फ्लाइट्स संचालित करती हैं। इनकी कुल संख्या लगभग 8 है, जिनमें से दिल्ली के लिए चार फ्लाइट्स हैं। इनमें से कुछ, जैसे हैदराबाद की उड़ान, पहले से ही अनियमित रूप से रद्द हो रही थीं। इसका मुख्य कारण भी मेंटेनेंस प्रक्रिया ही है। एयर इंडिया के सूत्रों के अनुसार, यह मेंटेनेंस जांच पूरे देश में जारी है और इससे इंदौर की कुछ उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रोका गया है, हालांकि यात्रियों को यात्रा के अन्य विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें