फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में पत्नी की हत्या के बाद बेटी का गला दबाया, फिर तालाब में फेंक आया था पिता

Tue, 18 Aug 2026 08:22 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

युवक ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और अपनी 12 साल की बेटी का गला दबाकर उसे तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने अपने बेटे को भी मारने की कोशिश की, लेकिन मासूम ने मौत का नाटक कर अपनी जान बचा ली और ग्रामीणों को सूचना दी।

 

विज्ञापन
सुबह मिला तालाब से बेटी का शव - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप कनाड़िया में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसके सिर पर खून सवार था। उसने अपनी 12 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा। पहले उसका गला दबाया, फिर उसे भी तालाब में फेंक आया। वह अपने बेटे को भी मारने वाला था, लेकिन उसने मरने का नाटक किया और तालाब में फेंके जाने के बाद किसी तरह वह बाहर आया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

रातभर तालाब में बेटी को खोजा

विज्ञापन


अजय ने तो मौत का नाटक कर अपनी जान बचा ली, लेकिन बेटी माही को तैरना नहीं आता था, वह नहीं बच पाई। तालाब में फेंकने से पहले उसने बेटी का गला दबाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात ढाई बजे एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तालाब पहुंची, तो उन्हें माही का शव मिला। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पत्नी अनिता और बेटी माही के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की।

पत्नी पर करता था शंका

कनाड़िया में रहने वाली अनिता चौहान के चरित्र पर उसका पति सुनील शंका करता था। वह ड्राइवर है। उसे लगता था कि वह काम के सिलसिले में बाहर रहता है, तो पत्नी उसके साथ बेवफाई करती है। अक्सर काम से लौटने के बाद वह पत्नी से विवाद करता था। सोमवार रात वह लौटा और फिर पत्नी से विवाद किया। पत्नी ने भी विरोध किया और जवाब देने लगी, तो सुनील रसोई में गया और चाकू ले आया। इसके बाद अनिता घर से बाहर निकली, तो वह भी बाहर पहुंचा और पहले गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की, फिर चाकुओं से वार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें