फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नए साल पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत, अज्ञात कार सवार ने मारी टक्कर

Wed, 01 Jan 2025 10:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

16 वर्ष का हरशुल बागोरा कैट रोड स्थित गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ता था। उसकी मृत्यु से पिता हेमेंद्र और मां करुणा बागोरा तथा दो बड़ी बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। हरशुल की छोटी बहन नोएडा में और बड़ी इलाहाबाद में जॉब करती हैं।
विज्ञापन
हरशुल हेमेंद्र बागोरा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 31 दिसंबर की रात को हुए हादसे ने एक स्कूली छात्र की जान ले ली। नववर्ष से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना खातीवाला टैंक इलाके में मंगलवार रात करीब नौ बजे हुई। दोस्त को छोड़कर दोपहिया वाहन से एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रहे नाबालिग छात्र को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन


जूनी इंदौर थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात में हरशुल पिता हेमेंद्र बागोरा अपने दोस्त को खातीवाला टैंक स्थित उसके घर छोड़कर एयरपोर्ट क्षेत्र की ओम विहार कॉलोनी स्थित घर लौट रहा था। रास्ते में तेज गति से आ रही एक कार ने सिंधी कॉलोनी के समीप हरशुल को टक्कर मार दी। गंभीर घायल हरशुल को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 

दोस्त और परिजन विलाप करते रहे
16 वर्ष का हरशुल बागोरा कैट रोड स्थित गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ता था। उसकी मृत्यु से पिता हेमेंद्र और मां करुणा बागोरा तथा दो बड़ी बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। हरशुल की छोटी बहन नोएडा में और बड़ी इलाहाबाद में जॉब करती हैं। सूचना मिलते ही वे भी बुधवार को इंदौर पहुंची और नम आंखों से अपने होनहार और इकलौते भाई को अंतिम बिदाई दी। हरशुल की अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे और प्राचार्य भी रामबाग मुक्तिधाम पहुंचे। उनकी आंखें कई बार भर आई थीं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी तलाश रही पुलिस
जूनी इंदौर थाना पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज गति से आ रही एक कार ने हरशुल को टक्कर मार दी थी। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें