इंदौर में पिपल्याराव इलाके में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह चौथी मंजिल स्थित अपने घर की बालकनी में खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान कथित तौर पर उसका पैर फिसला और गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
छात्र का नाम युवराज गहलोत बताया जा रहा है, जो महेश्वर का रहने वाला है। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और इसके लिए ही पिपल्याराव क्षेत्र की एक बिल्डिंग में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह चौथी मंजिल पर कमरे के बाहर बालकनी में मोबाइल पर बात कर रहा था। पैर फिसलने से वह नीचे गिरा। परिजन और करीबी लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।