फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ग्राइंडर से कटकर लटक गई थी गर्दन, एमवाय के डाॅक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

Sun, 01 Feb 2026 09:16 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत के मुंह में जा चुके एक युवक को जीवनदान दिया है। ग्राइंडर से गर्दन कटने के कारण घायल युवक की  जटिल सर्जरी के जरिए उसकी कटी हुई आहार नली और सांस नली को जोड़कर उसकी आवाज भी वापस लौटा दी है।
विज्ञापन
गला जोड़कर बचाई डाॅक्टरों ने मरीज की जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सरकारी अस्पताल एमवाय में डॉक्टरों ने एक 38 वर्षीय युवक की सर्जरी की। घर पर लोहे की रॉड काटते समय उसकी गर्दन कटकर लटक गई। खाने की और सांस नली दोनों कट गई और खून भी ज्यादा बह गया, लेकिन एमवाय के डॉक्टरों ने इस जटिल सर्जरी को अंजाम दिया और युवक की जान बचा ली। इस हादसे के बाद उसकी आवाज जाने का भी खतरा था, लेकिन वह भी ठीक कर दी गई।

विज्ञापन

 

अस्पताल में 17 जनवरी की शाम को सोहन पिता पन्नालाल निवासी गोकुल नगर आया था। परिजनों ने बताया कि उसकी गर्दन ग्राइंडर से कट गई। घाव इतना बड़ा था कि सिर के अंदर की नसें दिख रही थीं। तत्काल उसकी सर्जरी का फैसला लिया गया और डॉक्टर सुदर्शन ओडिया, डॉ. संजय महाजन, शुभ घनघोरिया व अन्य डॉक्टरों ने उसकी कटी सांस नली और आहार नली जोड़ दी। गहरे घाव के कारण उसके शरीर से खून बह गया था। उसे पांच लीटर खून चढ़ाया गया। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि सांस लेने में आ रही परेशानी को देखते हुए कुछ दिनों के लिए उसके शरीर में अलग रास्ता बनाया गया।
 

पांच दिन उसे आईसीयू में रखा और अब वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अब उसकी सांस की नली भी निकाल दी गई है और मरीज बोल भी पा रहा है। अस्पताल से उसकी छुट्टी भी कर दी गई। डीन ने कहा कि मरीज मरणासन्न स्थिति में आया था, लेकिन अनुभवी डॉक्टरों के कारण उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें