फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नेहरू स्टेडियम को मिली 5 टर्फ की पिच, 16 स्कूलों में खेल मैदान बनना शुरू

Wed, 29 Oct 2025 07:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: नेहरू स्टेडियम में 11.45 लाख रुपये की लागत से पांच नई क्रिकेट टर्फ पिचों का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। महापौर ने स्टेडियम को 600 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर के रूप में विकसित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
महापौर ने दी टर्फ पिचों की सौगात - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के खेल प्रेमियों और युवा क्रिकेटरों को एक बड़ी सौगात मिली है। नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट अभ्यास के लिए पाँच आधुनिक टर्फ पिचों का शुभारंभ किया गया। इन पिचों को 11 लाख 45 हजार रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पिचों का उद्घाटन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य एवं खेल प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया, पार्षद पति अनिल गोहर एवं आईडीसीए अध्यक्ष देवाशीष निलोसे विशेष रूप से अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: छात्रों ने कुलगुरु को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया, DAVV परिसर में जमकर हंगामा

600 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर
उद्घाटन के मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में नेहरू स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर बनाने की दिशा में नगर निगम एक बड़ी विकास योजना पर कार्य करेगा। इस योजना की अनुमानित लागत लगभग 600 करोड़ रुपये होगी। महापौर ने कहा कि इंदौर तेजी से खेलों का केंद्र बन रहा है और नगर निगम का उद्देश्य खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 शासकीय स्कूलों में भी बन रहे खेल मैदान
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य एवं खेल प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि नगर निगम जमीनी स्तर पर भी खेल सुविधाओं को मजबूत कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि नगर निगम पहली बार शहर के 16 शासकीय स्कूलों में खेल मैदान विकसित कर रहा है, जिनमें से चार मैदान बनकर तैयार भी हो चुके हैं। पहाड़िया ने कहा कि निगम का लक्ष्य है कि हर बच्चे को स्कूल स्तर से ही खेलों की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों, खेल प्रेमियों, कोचों और बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। सभी ने नई टर्फ पिचों का निरीक्षण किया और स्टेडियम के विकास को लेकर महापौर की 600 करोड़ की घोषणा का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें