फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: इंदौर में कलेक्शन एजेंट से 30 लाख लूटे, एक्टिवा पर सवार होकर आए थे बदमाश

Fri, 12 Jun 2026 01:16 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के निहालपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात 30 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। बर्तन व्यापारियों से कलेक्शन कर लौट रहे एक एजेंट से दो हेलमेटधारी बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
इंदौर में कलेक्शन एजेंट से 30 लाख लूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के निहालपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात बर्तन व्यापारियों से पैसों का कलेक्शन कर लौट रहे एक कलेक्शन एजेंट से दो बदमाशों ने 30 लाख रुपये लूट लिए। भीड़ भरे इलाके में दोनों बदमाशों ने बैग छीन लिया। एजेंट मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन बदमाश भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



अफसरों का कहना है कि बदमाशों ने पहले रेकी की होगी। उन्हें पता था कि एजेंट हर रोज कलेक्शन लेने जाता है। लूट करने वाले बदमाश 25 से 30 साल की उम्र के थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है।
 

निहालपुरा क्षेत्र से रात को मुकेश अग्रवाल व्यापारियों से पैसा लेकर लौट रहे थे। तभी दो बदमाशों ने उनके वाहन को ओवरटेक किया और फिर मुकेश को धमकाया। एक बदमाश ने आगे रखा बैग छीन लिया। मुकेश तब ज्यादा विरोध नहीं कर सके। बदमाशों के भागने के बाद वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। पुलिस इस लूट की घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान पता करने में जुटी है।

विज्ञापन

 

हेलमेट पहनकर आए थे

दोनों बदमाश लूट को अंजाम देने के लिए हेलमेट पहनकर आए थे और बैग छीनने के बाद आराम से सड़क से गुजरते हुए निकल गए। अफसर यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं पहले से बदमाश मुकेश को जानते तो नहीं थे। बदमाशों के वाहन के नंबर के आधार पर भी पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें