फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मेट्रो में उमड़ी भीड़, त्योहार जैसा माहौल, 26,000 यात्रियों ने लिया मुफ्त सफर का मजा

Sun, 01 Jun 2025 10:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर मेट्रो ने रविवार को त्योहार जैसा माहौल बना दिया, जब 15,000 से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में मुफ्त यात्रा का आनंद लिया। गांधी नगर टर्मिनल पर दिनभर भीड़ रही और लोग विभिन्न हिस्सों से मेट्रो में पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 3
मेट्रो में मुफ्त सफर का आनंद लेते शहरवासी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

इंदौर मेट्रो में रविवार को एक विशेष माहौल देखने को मिला, जब 15,000 से अधिक यात्री दिनभर मेट्रो में यात्रा करने पहुंचे। मेट्रो के मुफ्त सफर का आनंद लेने के लिए लोग शहर के विभिन्न हिस्सों से गांधी नगर टर्मिनल तक पहुंचे। यहां दिनभर भीड़ देखी गई और सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक मेट्रो सेवाएं जारी रहीं। मेट्रो के बीच के स्टेशनों पर भी नियमित रूप से स्टॉपेज होते रहे, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिली।

विज्ञापन

2 of 3
मेट्रो में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

पहले सप्ताह में मेट्रो की मुफ्त यात्रा
इंदौर मेट्रो की शुरुआत के पहले हफ्ते में यात्रियों को मुफ्त यात्रा का मौका दिया गया था। पहले दिन टिकट व्यवस्था लागू नहीं की गई थी, जिससे यात्री बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सके। हालांकि, दूसरे हफ्ते से मेट्रो की यात्रा पर डिस्काउंट रेट पर टिकट उपलब्ध होंगे और टिकट की व्यवस्था मैन्युअल तरीके से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इंदौर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

रात 8 बजे तक चलेगी मेट्रो सेवा
इंदौर मेट्रो का संचालन गांधी नगर से लेकर स्टेशन नंबर 3 तक किया जाएगा। मेट्रो दोनों दिशा में सुबह 8 बजे से एक साथ चलेगी और रात 8 बजे आखिरी फेरा लगाया जाएगा। इस दौरान हर 30 मिनट के अंतराल पर एक मेट्रो कोच सेट का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर समय में बदलाव किया जा सकता है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है।

इंदौर मेट्रो का किराया और जोन व्यवस्था
इंदौर मेट्रो का किराया 5 जोन में बांटा गया है, जिसमें कुल 28 स्टेशन शामिल हैं। न्यूनतम किराया 20 रुपये जबकि अधिकतम किराया 80 रुपये रखा गया है। शुरुआती प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए किराया 20 रुपये से 30 रुपये के बीच होगा। मेट्रो के कॉमर्शियल रन में यह किराया यात्रियों के अनुसार तय किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें