फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गोम्मटगिरि के पास दर्दनाक हादसा, 10 साल के मासूम की तेज रफ्तार बाइक से टक्कर के बाद मौत

Mon, 03 Feb 2025 12:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में गोम्मटगिरि के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मासूम ने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के गोम्मटगिरि क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 साल के मासूम करन की जान चली गई। बताया जा रहा है कि करन अपनी बुआ के बेटे कान्हा के साथ रविवार दोपहर जम्बूड़ी हप्सी से पैदल गोम्मटगिरि के पास नाश्ता लेने जा रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम करन दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत ही स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार दिलवाया और फिर अस्पताल भेज दिया गया। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात 1 बजे करन ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में करन के साथ मौजूद उसका 11 वर्षीय बुआ का बेटा कान्हा सुरक्षित बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। वहीं, इस हादसे के बाद पुलिस ने दोपहर में ही बाइक सवार को पकड़ लिया, जो उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। करन के परिवार में पिता कैलाश, जो मजदूरी करते हैं, एक बड़ा भाई और एक बहन हैं। करन सबसे छोटा था और पूरे परिवार की आंखों का तारा था। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें