फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नमकीन के नीचे निकली नोटों की गड्डियां, गिनने में बीत गए घंटों, पुलिस भी हैरान

Wed, 07 May 2025 12:20 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर पुलिस ने हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए राजरतन ट्रैवल्स की बस से ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए। ये पांच-पांच सौ रुपये की गड्डियां नमकीन के पैकेटों के नीचे छुपाकर मुंबई भेजी जा रही थीं।
विज्ञापन
जप्त राशि के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हवाला के जरिए भेजी जा रही एक बड़ी रकम का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक बस से नमकीन के पैकेटों के नीचे छुपाकर रखे गए ₹1 करोड़ 30 लाख 50 हजार की नकदी जब्त की है। यह रकम पांच-पांच सौ रुपये की गड्डियों में थी, जिसे मुंबई भेजा जा रहा था। मंगलवार को राज रतन ट्रैवल्स की बस में दबिश देकर पुलिस ने यह बड़ी कार्यवाही की।

ऑफिस कर्मचारी को हुआ शक, पार्सल खुलवाकर देखा

विज्ञापन

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि यह रकम माणिक बाग रोड स्थित राजरतन टूर्स एंड ट्रैवल्स के कार्यालय से पकड़ी गई। ऑफिस के कर्मचारी रश्मित खनूजा ने पुलिस को सूचना दी थी कि 6 मई को नवनीत नामक युवक ने मुंबई के लिए एक पार्सल बुक कराया था, जिसे वहां कपिल नाम के व्यक्ति को देना बताया गया था। पार्सल बुक कराते समय नवनीत घबराया हुआ लग रहा था और बार-बार पूछताछ कर रहा था, जिससे रश्मित को संदेह हुआ।

500-500 के नोटों से भरे थे मसाला-गुटखा के पैकेट
संदेह होने पर रश्मित ने पार्सल खोलकर देखा, जिसमें मसाला-गुटखा के पैकेट में 500-500 के नोट रखे हुए थे। महाराष्ट्र में गुटखा प्रतिबंधित है, जिससे शक और गहराया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और पार्सल की जांच की, तो उसमें एक कार्टून में नोटों के 13 बंडल पाए गए, जो अखबार के कागज में लपेटे हुए थे। प्रत्येक बंडल में 10 लाख रुपये थे, जबकि एक अलग से 50 हजार रुपये की गड्डी भी थी।

हवाला नेटवर्क की जांच शुरू, आरोपी नवनीत गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये नोट नरसिंह ब्रांड के नमकीन के छह पैकेटों के नीचे छुपाकर रखे गए थे। नमकीन के पैकेट भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत नोटों को जब्त किया और धारा 129, 135, 170 के तहत नवनीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई बिरथरे के अनुसार, यह मामला हवाला रैकेट से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है और अन्य संबंधित विभागों को भी जांच के लिए सूचित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें