फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के मधुमिलन चौराहे पर नया प्रयोग फेल, यातायात होने लगा बाधित

Mon, 02 Dec 2024 08:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मधुमिलन और महू नाका संर्कल इंदौर वे चौराहे है जहां छह मार्ग मिलते है। इसके बावजूद दोनो चौराहों पर ट्रैफिक की परेशानी कभी नहीं आई, लेकिन मधु मिलन चौराहे के नए सिरे से निर्माण के कारण ट्रैफिक की बैंड बज जाती है।
विज्ञापन
मधुमिलन चौराहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पुराने और बड़े चौराहों में से एक मधुमिलन चौराहे की स्थित भूलभुलैया जैसी हो गई है। एमवाय की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता कि गांधी प्रतिमा तक जाने के लिए किधर मुड़ना है। सड़क निर्माण के कारण कई जगह बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक रोक दिया जाता है।

विज्ञापन


दरअसल, यहां की रोटरी नगर निगम ने हटा दी और ट्रैफिक को हनुमान मंदिर की तरफ से मोड़ दिया। इस कारण ट्रैफिक ज्यादा घुमावदार हो गया है। सुबह और शाम के समय यातायात भी बाधित होता है। सड़क निर्माण के दौरान डायवर्शन ने और परेशानी बढ़ा दी है। कई जगह ट्रैफिक रोक दिया जाता है। अफसरों का कहना है कि चौराहे का निर्माण पूरा होने के बाद ट्रैफिक आसान हो जाएगा।

जंक्शन पर ज्यादा समय लग रहा
ढक्कनवाला कुआं मार्ग के जंक्शन पर ज्यादा दिक्कत आ रही है। यहां छावनी की तरफ से आने वाला यातायात सीधा जाता है, पहले यह मंदिर के पीछे से घुमकर जाता था। इस कारण लेफ्ट टर्न का उपयोग रीगल तिराहे की तरफ जाने के लिए होता था, लेकिन वह ट्रैफिक संकेतक के कारण रुकता है।
विज्ञापन


भविष्य में दिक्कत नहीं आएगी : राठौर
ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए यातायात विभाग ने कुछ बदलाव किए लेकिन समस्या फिर भी बनी हुई है। अभी भी चौराहे का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि आरएनटी मार्ग और मधु मिलन चौराहे को संवारा जा रहा है। निर्माण में ट्रैफिक इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण के दौरान ट्रैफिक डायवर्शन के कारण दिक्कत थी, लेकिन भविष्य में दिक्कत नहीं आएगी।
 
छह मार्ग मिलते हैं यहां पर
इंदौर का मधुमिलन और महू नाका सर्कल शहर के वो चौराहे हैं, जहां छह मार्ग मिलते हैं। इसके बावजूद दोनों चौराहों पर ट्रैफिक की परेशानी कभी नहीं आई, लेकिन मधु मिलन चौराहे के नए सिरे से निर्माण के कारण ट्रैफिक की बैंड बज जाती है। शाम के समय छावनी, एमवाय मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। नगर निगम इस चौराहे से जुड़ी आरएनटी रोड को माॅडल रोड भी बना रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें