फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर के दशहरा मैदान पर होगा नार्मदीय ब्राह्मण समागम, देश विदेश से जुटेंगे समाजजन

Sun, 17 Nov 2024 08:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बैठक में महापौर भार्गव ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी।जिसमें अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े समाजजन अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
इंदौर में नार्मदीय ब्राह्मण समागम का आयोजन होगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नार्मदीय ब्राह्मण समागम का आयोजन किया जा रहा है। 11 और 12 जनवरी को इंदौर के दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले नार्मदीय ब्राह्मण समागम में देश और विदेश से हजारों की संख्या में समाजजन जुटेंगे। इसमें समाज की संस्कृति और प्रगति की बात होगी।

विज्ञापन


इस आयोजन के लिए इंदौर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, महासभा अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुभाष महोदय, एनडी पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष जेपी शर्मा, नगर इकाई के अध्यक्ष प्रफुल्ल शर्मा और पूर्व रणजी खिलाड़ी देवाशीष निलोसे के साथ ही बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इस मौके पर नार्मदीय समागम के मुख्य कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम की वेबसाइट भी लॉन्च की गई। नार्मदीय ब्राह्मण समाज के आईटी प्रोफेशनल्स, उद्योगपति, वकील, राजनीतिक, फिल्म, कला एवं साहित्य जगत की नामी हस्तियां शिरकत करेंगी।

बैठक में महापौर भार्गव ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी, इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े समाजजन अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन

मां नर्मदा की प्रतिमा का अनावरण होगा समारोह में महिला और युवा सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। नर्मदा चौराहे पर मां नर्मदा की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।कार्यक्रम में देश और विदेश में रहने वाले समाजजन शामिल होंगे, उनके रुकने के लिए होम स्टे की सुविधा भी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें