फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर की स्कीम-140 में सड़क पर बही नर्मदा, टंकियों को भरने वाली लाइन फूटी

Tue, 20 Oct 2026 02:24 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक ओर कम बारिश के कारण जलसंकट की स्थिति बन रही है, वहीं दूसरी ओर नर्मदा की वितरण लाइन फूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। मंगलवार दोपहर स्कीम नंबर-140 के मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन फूटने से सड़क पर नदी जैसा नजारा बन गया।
विज्ञापन
स्कीम 140 में फूटी नर्मदा लाइन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के स्कीम नंबर-140 के मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर नदी जैसा नजारा दिखाई दिया। टंकियों को भरने वाली नर्मदा की वितरण लाइन फूट गई और सड़कों पर पानी बहने लगा। इस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने नर्मदा लाइन फूटने की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद पानी की सप्लाई बंद की गई। तब तक लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह चुका था।

विज्ञापन

 

शहर में कम बारिश के कारण पैदा हो रही जलसंकट की स्थिति से निपटने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार लोगों से पानी बचाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम की व्यवस्था में खामियों के कारण बार-बार पाइपलाइन फूटने से नर्मदा का पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है।
 

मंगलवार दोपहर स्कीम नंबर-140 के मुख्य मार्ग पर नर्मदा की लाइन फूट गई। इसके बाद पाइपलाइन से पानी बहने लगा। मुख्य मार्ग से बहता हुआ पानी कॉलोनी की सड़कों तक पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद पानी का बहाव बंद हुआ।

विज्ञापन

 

जिस लाइन में लीकेज हुआ, उससे मुसाखेड़ी, कृषि नगर और स्कीम नंबर-140 की टंकियां भरी जाती हैं। जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने कहा कि लाइन में लीकेज की जानकारी मिलते ही वाल्व बंद करा दिए गए। लाइन को दुरुस्त करने के बाद फिर से टंकियां भरने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें