फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः 30 केंद्रों पर असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा हुई, थ्री-लेयर सुरक्षा घेरे से गुजरे 12 हजार अभ्यर्थी

Sun, 04 Oct 2026 03:45 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आज मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 30 केंद्रों पर आयोजित की गई। लगभग 12 हजार अभ्यर्थियों ने दो पालियों में यह परीक्षा दी। थ्री-लेयर सुरक्षा प्रणाली के बीच उम्मीदवारों को सख्त चेकिंग से गुजरना पड़ा। 
विज्ञापन
केंद्र पर दस्तावेजों की जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा आज शहर में संपन्न हुई। इस परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए शहर भर में कुल 30 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए जहां लगभग 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या और व्यवस्थागत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इंदौर शहर को मुख्य केंद्र के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन


दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा
यह परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित की गई जबकि दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चली। प्रशासन और परीक्षा एजेंसी की तरफ से निष्पक्ष तथा निर्विघ्न परीक्षा संचालन के लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं थी। 

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए
सुरक्षा के कड़े इंतजामों पर जानकारी देते हुए ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान पूर्व की भांति थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम प्रभावी रूप से उपयोग किया गया। अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश और सघन चेकिंग प्रक्रिया समय से पूर्ण कराने के लिए निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


प्रतिबंधित सामग्री बाहर ही रखवाई गई
परीक्षा केंद्र परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित रहा। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने थे। परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके थे तथा सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई थी कि वे केंद्र पहुंचने से पहले अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें