फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया बोले- आईपीएल में एमपीएल में खेले राज्य के खिलाड़ियों ने बनाई जगह

Wed, 17 Dec 2025 03:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग राज्य के  क्रिकेटरों के लिए फायदेमंद रही है, जिसका असर हालिया आईपीएल और डब्ल्यूपीएल नीलामी में साफ दिखा एमपीएल लीग के माध्यम से इस बार कुल 14 खिलाड़ियों का चयन आईपीएल टीमों में हुआ है।
विज्ञापन
महाआर्यमन सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की नीलामी में इस बार मध्य प्रदेश के कई खिलाडि़यों को खरीदा गया है। ज्यादातर वे खिलाड़ी इनमें है, जिन्होंने मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग( एमपीएल) में खेलने का मौका मिला। इस लीग की शुरुआत करने वाले एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया उत्साहित है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का आईपीएल में चयन होना बेहद खुशी की बात है। इस बार 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हम इस संख्या को और बढ़ाना चाहते हैं, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व मजबूत हो और नए टैलेंट को आगे आने का अवसर मिले। युवाओं को मौका देना मेरी प्राथमिकता है।

 

महाआर्यमन ने कहा कि मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा लॉन्चिंग पैड साबित हो रहा है। पिछले सत्र में अनिकेत वर्मा की तरह इस बार दो पुरुष खिलाड़ी शिवांग कुमार और मंगेश यादव ने केवल एमपीएल में प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में अपनी जगह बनाई है।एमपीएल महिला टूर्नामेंट ने भी प्रदेश की बेटियों के लिए नए रास्ते खोले हैं।

 

पिछले वर्ष शुरू हुए महिला एमपीएल से इस बार चार खिलाड़ियों को डब्ल्यूपीएल में मौका मिला है। क्रांति गौड़ (यूपी वॉरियर्स), संस्कृति गुप्ता (मुंबई इंडियंस), राहिला फिरदौस (मुंबई इंडियंस) , पूजा वस्त्राकार (आरसीबी) और अनुष्का शर्मा (गुजरात जायंट्स) आईपीएल टीमों का हिस्सा बनी हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल) ने प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। खास बात यह है कि इनमें कई खिलाड़ी ऐसे भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक राज्य की सीनियर टीम में खेलने का अवसर नहीं मिल सका था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें