फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सीएम के परिचित का मोबाइल लूटा, सीएम हाउस से फोन आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

Fri, 04 Sep 2026 04:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

उज्जैन निवासी मुख्यमंत्री के परिचित से इंदौर में मोबाइल लूट के मामले में पहले केस दर्ज करने से इनकार करने वाली पुलिस सीएम हाउस से फोन आने के बाद सक्रिय हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
इंदौर में लूट की वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के उज्जैन निवासी एक परिचित व्यक्ति के साथ 31 अगस्त को इंदौर में मोबाइल लूट की घटना हो गई। मामले में पहले तो पलासिया पुलिस ने केस दर्ज करने में टालमटोल की, लेकिन जैसे ही सीएम हाउस से फोन आया तो वह फौरन सक्रिय हो गई। पुलिस ने मोबाइल लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें लगा दीं। 

विज्ञापन


उज्जैन निवासी अनमोल वर्मा 31 अगस्त को इंदौर आए थे। वे इंद्रदेव मंदिर गए थे, तभी वहां उनके साथ बाइक सवारों ने मोबाइल लूट की वारदात की। घटना के बाद वे पलासिया थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जब सीएम हाउस से मामले की जांच के लिए फोन आया तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए वे तुरंत सक्रिय हुए। पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर बायपास इलाके के डेरों में पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही है। पुलिस को बदमाशों के कुछ सुराग भी मिले हैं। 

बाइक सवार थे लूटेरे
घटनास्थल के आसपास पुलिस को कुछ फुटेज मिले हैं। इनके आधार पर पुलिस को पता चला कि बदमाश बाइक पर आए थे और उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। बदमाशों ने अनमोल के अलावा एक और व्यक्ति से भी मोबाइल लूटा था। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें