फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक फूल सिंह बरैया: अपने बयान पर नहीं मांगी माफी; दो साल की बच्चियों को लेकर फिर से कर दी विवादित टिप्पणी

Sat, 17 Jan 2026 03:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के दौरे के दौरान भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने महिलाओं पर दिए अपने बयान पर माफी तो नहीं मांगी बल्कि उल्टा एक और विवादित टिप्पणी कर दी। 
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ विधायक फूल सिंह बरैया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इंदौर दौरे पर रहे। इस दौरे के समय विधायक बरैया का विरोध भी हुआ। मीडिया ने बरैया से उनके बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने माफी मांगने से मना कर दिया। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और माफी नहीं मांगेंगे। साथ ही दो साल की बच्चियों के रेप को लेकर एक और विवादित टिप्पणी कर दी। 

विज्ञापन


अपने बयान को लेकर बरैया ने बिहार के प्रो. हरिमोहन झा के लेख और रुद्रयामल तंत्र पुस्तक का हवाला दिया और कहा कि उसमें भी वह बातें लिखी हैं, जो मैंने कही। बरैया ने यह भी कहा कि सिरफिरे लोग महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं।  व्यक्ति बदमाश हो तो उसके साथ अन्याय कर सकता है।

ये भी पढ़ें:बरैया के बयान पर सियासी तूफान, सीएम की राहुल गांधी से दो टूक 'ऐसे नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करो!'

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बलात्कार होता है तो क्या मैं चुप बैठूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे बयान से पार्टी को न जोड़ा जाए। मैं अपने बयान पर कायम हूं और उन महिलाओं के पक्ष में खड़ा हूं, जिनके साथ अन्याय होता है। मैं माफी नहीं मांगूंगा। 

विज्ञापन



इंदौर में दौरे के समय विधायक फूल सिंह बरैया को विरोध का सामना भी करना पड़ा। भाजपा महिला प्रकोष्ठ के सदस्य काले झंडे लेकर रास्ते में खड़े थे लेकिन पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले का मार्ग बदल दिया। और उनको एयरपोर्ट पहुंचाया। कालानी नगर चौराहे पर भाजपा महिला कार्यकर्ता काले झंडे लेकर एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां भी थी, हालांकि राहुल गांधी का काफिला दूसरे रुट से एयरपोर्ट रोड पहुंचा। इस कारण भाजपा कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे नहीं दिखा पाए।

 

पटवारी ने कहा-बरैया से स्पष्टीकरण मांगा है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि बलात्कार करने वालों को काई जाति धर्म नहीं होता है। वह सिर्फ अपराधी होता है। इसे लेकर बरैया का जो बयान सामने आया है। वह उनके व्यक्तिगत विचार है। कांग्रेस इस प्रकार के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है। इस बारे में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें