फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ईवी वाहनों की चार्जिंग में हुई गलती जला सकती है आपका भी घर, सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 18 Mar 2026 01:24 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में हुए अग्निकांड ने ईवी वाहनों की चार्जिंग से जुड़ी लापरवाहियों को उजागर किया है। एक मामूली चिंगारी कैसे बड़ा हादसा बन सकती है। घरों में ईवी चार्जिंग करते समय सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है, ताकि हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
चार्जिंंग के कारण लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल कई घरों में ईवी कारें हैं और रोज उन्हें चार्ज करना पड़ता है। यदि इसमें लापरवाही की गई तो इस तरह के हादसे होते रहेंगे। यदि आपके घर में भी ईवी वाहन है तो चार्जिंग के समय इन बातों का ध्यान रखें और इस तरह के हादसों से बचें।

विज्ञापन


ब्रजेश्वरी एनेक्स के जिस मकान में आग लगने की घटना हुई, उन्होंने सबसे बड़ी गलती ईवी वाहन के चार्जिंग पॉइंट लगाने में की थी। पॉइंट घर के बाहर गेट के समीप था। चार्जिंग पॉइंट की जगह तय करने में यही गलती कई लोग करते हैं। वे घर की बाहरी दीवार पर पॉइंट बनाते हैं, ताकि बाहर खड़ी कार चार्ज हो सके।

घर के बाहर न बनाएं चार्जिंग पॉइंट

इंदौर के विद्युत सलाहकार दिलीप धारकर बताते हैं कि कभी भी घर के बाहर ईवी चार्जिंग पॉइंट नहीं रखना चाहिए क्योंकि बैटरी चार्ज करने के लिए आमतौर पर घरों में 3 केवी चार्जर लगता है। चार्जिंग के दौरान कई बार पॉइंट के वायर गर्म होते हैं। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। बाहर सर्किट होने से सीधे धूप पॉइंट पर आती है। इसके अलावा पेड़-पौधों में पानी देते समय यदि पॉइंट में पानी घुस जाता है तो भी सर्किट होने या करंट लगने का खतरा रहता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


चार्जिंग के लिए इन बातों का ध्यान रखें

  • यदि आपके घर में एसी और ईवी वाहन है तो कम से कम थ्री फेज कनेक्शन होना चाहिए। सिंगल फेज कनेक्शन में तार गर्म होने, शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है।
  • रातभर के लिए चार्जिंग नहीं करना चाहिए। शाम के समय कार की बैटरी चार्ज करें। रात को चार्जिंग पॉइंट का स्विच बंद कर दें।
  • ईवी चार्जिंग के लिए अलग से पाइंट बनाएं। पाइंट में मजबूत वायर रखें क्योंकि चार्जिंग के समय वायर गर्म होते हैं। आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
  • घर में बिजली सुरक्षा के उपायों का ध्यान रखें। एमसीबी रखें। इससे शॉर्ट सर्किट होने की स्थिति में बिजली बंद हो जाती है। आग फैलने का खतरा भी कम हो जाता है।
  • चार्जिंग वायर की समय-समय पर जांच करें। यदि वे गर्म होते हैं तो उन्हें बदल दें। कई बार हम उसे खुले में छोड़ देते हैं और चूहे वायरों के ऊपरी हिस्से को कुतर देते हैं।
  • चार्जिंग उपकरण की गुणवत्ता का खास ध्यान रखें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें