फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: युगपुरुष धाम से लापता नाबालिग मिला, पानी पुरी वाले ने संस्था का लोगो देख पहचाना, नंबर खोजकर दी सूचना

Fri, 12 Jul 2024 11:20 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

श्री युग पुरुष धाम से लापता नाबालिग बच्चा शुक्रवार को मिल गया। वह सोमवार से लापता था। उसकी सूचना पानी पुरी संचालिका ने आश्रम तक पहुंचाई थी। 
विज्ञापन
श्री युगपुरुष धाम का लापता बालक मिल गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के श्री युग पुरुष धाम से लापता नाबालिग बच्चा मिल गया है। आश्रम संचालिका डॉ. अनिता शर्मा ने बताया कि बच्चे के लापता होने पर तेजाजी नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन


बच्चे को खंडवा नाका स्थित अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। यहां से बच्चा लापता हो गया था। अनिता शर्मा ने बताया कि बच्चे की जानकारी एक पानी पूरी वाले ने दी। बच्चे ने युग पुरुष धाम के लोगो वाले कपड़े पहने थे। लोगो देखकर पानी पूरी वाले ने संस्था का नंबर निकाला और हमें जानकारी दी। बच्चे को सुरक्षित बुलवा लिया गया है। बच्चा मानसिक दिव्यांग है।

बता दें कि नाबालिग को रविवार को खंडवा नाका स्थित अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद इस आश्रम की संचालिका शुभदा ऑस्कर ने नाबालिग के लापता होने की जानकारी श्री युग पुरुष धाम को दी थी। बच्चा मानसिक दिव्यांग है। सोमवार शाम चार बजे जब गिनती की गई तो नाबालिग हॉल में खेल रहा था। शाम सात बजे दोबारा की गई गिनती में वह दिखाई नहीं दिया। उसे कई जगह तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर डॉ. अनिता शर्मा तत्काल अखंड परमानंद आश्रम पहुंची और पुलिस में शिकायत की। 
विज्ञापन


हरदा से इंदौर भेजा गया था नाबालिग
10 जनवरी को हरदा की आनंद बाल कल्याण समिति ने नाबालिग को श्री युग पुरुष धाम आश्रम को सौंपा था। पिछले कुछ दिनों में युग पुरुष धाम में बच्चे बीमार पड़ने और आश्रम ओवरलोड होने के कारण उसे अखंड परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें