फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर:एमपी के मंत्री नेताओं पर 80 के दशक का दीवानापन, मंत्री विजयवर्गीय, सिलावट ने किया ट्रेंड फॉलो

Thu, 10 Sep 2026 11:19 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमपी की राजनीति में इन दिनों भाषण और बयान नहीं, बल्कि अस्सी के दशक का रेट्रो लुक ट्रेंड कर रहा है। मंत्री से लेकर भाजपा के दिग्गज नेता तक एआई की मदद से पुराने जमाने के हीरो वाली स्टाइल में तस्वीरें बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
80 के फेर में इंदौर के नेता - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी के मंत्री और नेताओं पर इन दिनों अस्सी के दशक का खुमार छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर चल रहे रेट्रो ट्रेंड को नेताओं ने हाथोंहाथ लिया है और अस्सी के दशक की स्टाइल वाली तस्वीरें पोस्ट करने की होड़ मच गई है। खास बात यह है कि इस ट्रेंड में भाजपा के नेता आगे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने फिलहाल इस ट्रेंड से दूरी बना रखी है।
विज्ञापन

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amarujala

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन, जीतू जिराती सहित कई नेता अपनी 80 के दशक वाली तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एआई की मदद से नेता अस्सी के दशक की स्टाइल, माहौल और लुक वाली तस्वीरें तैयार करवा रहे हैं और उन्हें अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैं। किसी तस्वीर में नेता ढीली-ढाली जैकेट में नजर आ रहे हैं तो कोई काले चश्मे में पुराने जमाने के हीरो वाला अंदाज दिखा रहा है।

जीतू जिराती - फोटो : amarujala
दरअसल, 65 से 68 साल की उम्र पार कर चुके कई नेताओं की राजनीति अस्सी के दशक में शुरू हुई थी। यही वजह है कि इस ट्रेंड से उनका जुड़ाव कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रहा है। एआई ने नेताओं को अपने पुराने दौर को नए अंदाज में याद करने का मौका दे दिया है। चैटजीपीटी ने भी अस्सी के दशक की थीम वाला प्रॉम्प्ट तैयार करने का विकल्प दे दिया है। इसके अलावा गूगल जेमिनी और दूसरे एआई टूल के जरिए भी नेता अपने पुराने दौर की झलक सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं।

मंत्री तुलसी सिलावट - फोटो : amarujala
 एमपी के आईएएस और आईपीएस अधिकारी इस ट्रेंड से फिलहाल दूर नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेताओं के रेट्रो लुक की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि राजनीति में अब सिर्फ बयानबाजी और पोस्टर ही नहीं, बल्कि पुराना फैशन भी ट्रेंड में लौट आया है।
विज्ञापन

80 के दशक के विधायक रमेश मेंदोला। - फोटो : amarujala

कमेंट भी आ रहे मजेदार

नेताओं की अस्सी के दशक वाली तस्वीरों पर उनके फॉलोअर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं। मंत्री तुलसी सिलावट की तस्वीर पर एक फॉलोअर ने उनकी तुलना कमल हासन से कर दी तो किसी ने उन्हें तेजाब फिल्म के अनिल कपूर जैसा बता दिया। वहीं मंत्री विजयवर्गीय की तस्वीर पर एक फॉलोअर ने कमेंट किया कि आप तो साउथ के हीरो लग रहे हैं।
 

एक फॉलोअर ने विजयवर्गीय की पोस्ट पर भागीरथपुरा की घटना को जोड़ते हुए कटाक्ष भी कर दिया। कमेंट में लिखा कि उस दौर में लोग पानी पीकर मरते नहीं थे। यानी नेताओं का रेट्रो लुक तो सोशल मीडिया पर छा ही गया, उनके फॉलोअर्स के कमेंट भी इस ट्रेंड का मजा दोगुना कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें