फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विजयवर्गीय इस बार नहीं जाएंगे गणतंत्र दिवस पर धार, पारिवारिक सदस्य के निधन के बाद दस दिन छुट्टी पर

Thu, 22 Jan 2026 07:18 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री कैलाश जयवर्गीय ने  इस बात की पुष्टि की है कि वे दस दिन के अवकाश पर है,हालांकि आधिकारिक तौर इसका कारण  उन्होंने नहीं बताया।विजयवर्गीय के कार्यालय से निजी सचिव ने एक पत्र भी जारी किया है।जिसमें पारिवारिक सदस्य के निधन का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमेशा सक्रिय रहने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय न तो इस बार भोजशाला में धार की कमान संभालेंगे और न ही गणतंत्र दिवस पर वे झंडावंदन करने जाएंगे। वे दस दिन के अवकाश पर हैं। अपने पारिवारिक सदस्य के निधन के कारण वे दस दिन किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से मंत्रियों की जिलों में ध्वजारोहण की जानकारी वाली सूची में विजयवर्गीय का नाम नहीं है। उनके प्रभार वाले जिले धार और सतना में इस बार कलेक्टर झंडा फहराएंगे।

विजयवर्गीय ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वे दस दिन के अवकाश पर हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर वजह उन्होंने नहीं बताई। उधर विजयवर्गीय के कार्यालय से निजी सचिव ने एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें लिखा है कि विजयवर्गीय के निकट पारिवारिक सदस्य का निधन होने के कारण वे आगामी कुछ दिनों तक किसी भी आधिकारिक, सार्वजनिक व सामाजिक आयोजनों में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


इस अवधि में तय कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। आपको बता दें कि दो साल पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम की सर्जरी हुई थी। तब वे सात के अवकाश पर थे। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें