फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बोले- मेट्रो के काम के कारण लोगों को न हो परेशानी

Wed, 19 Nov 2025 01:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजय नगर क्षेत्र के बाद मंत्री का काफिला सुखलिया ग्राम चौराहे पर पहुंचा। यहां चौराहे पर मेट्रो के पिलर पर सवाल उठाया उठे। इंजीनियर अतुल शेठ ने कहा कि चौराहे पर पिलर बनने के कारण सड़क के दूसरी तरफ के वाहन दिखाई नहीं देते। 
विज्ञापन
मंत्री विजयवर्गीय ने किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में चल रहे मेट्रो ट्रेक के कामों को जायजा लेने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के विजय नगर पहुंचे। उनके साथ मेयर पुष्य मित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि थे। मंत्री विजयर्गीय ने अफसरों से कहा कि मेट्रो ट्रेक और स्टेशनों के काम के दौरान सड़क खराब हो गई है। कई खड्ढे हो चुके है। इसे जल्दी ठीक कराया जाए। मेट्रो के काम के कारण शहर की जनता को परेशानी नहीं होना चाहिए। अफसरों ने बताया कि पेचवर्क का काम शुरू हो चुका है।

 

विजय नगर क्षेत्र के बाद मंत्री का काफिला सुखलिया ग्राम चौराहे पर पहुंचा। यहां चौराहे पर मेट्रो के पिलर पर सवाल उठाया उठे। इंजीनियर अतुल शेठ ने कहा कि चौराहे पर पिलर बनने के कारण सड़क के दूसरी तरफ के वाहन दिखाई नहीं देते। इससे हादसे का खतरा चौराहे पर बना रहता है। इसे ठीक किया जाना चाहिए।

 

अफसरों ने कहा कि पिलर तो नहीं हटाया जा सकता है। ट्रैफिक इंजीनियरिंग कर ट्रैफिक सुचारु किया जाएगा। मंत्री विजयवर्गीय ने मेट्रो के स्टेशनों का भी जायजा लिया और निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

मंत्री बोले- स्टेशन के पास पार्किंग नहीं

निरीक्षण के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्लानिंग करते समय स्टेशन डिजाइन करने वाले पार्किंग बनाना ही भूल गए। मेट्रो में सफर करने वाले यात्री वाहन कहां पार्क करेंगे। इस मामले में अफसरों पर मंत्री नाराज भी हुए। मंत्री ने स्टेशनों के आसपास जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए है।

 

उन्होंने पूछा कि रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का संचालन कब से शुरू होगा। अफसरों ने कहा कि गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर लंबाई में ट्रायल रन हो चुका है। छह माह बाद संचालन शुरू करने की स्थिति में होंगे। मंत्री मेट्रो के गांधी नगर डिपो भी पहुंचे और जानकारी ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें