फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 'मेरे वक्तव्य को गलत संदर्भ में लिया गया', पीडब्ल्यूडी मंत्री वाले बयान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

Sat, 31 Jan 2026 10:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एक निजी स्कूल में दिए गए भाषण की चर्चा होने के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए नैतिक सीख और संस्कारों से जुड़े उदाहरणों को गलत संदर्भ में लेकर व्यक्तिगत आरोपों के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए भाषण को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज होने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि उनके वक्तव्य में दिए गए उदाहरणों को व्यक्तिगत आरोप के रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि वे सामान्य और नैतिक संदर्भ में दिए गए थे। इस संबंध में उन्होंने एक लिखित खंडन भी जारी किया है।

मंत्री विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं। नैतिक शिक्षा देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने भाषण में दो सामान्य उदाहरण प्रस्तुत किए थे। पहला उदाहरण घर में बच्चों के सामने माता-पिता द्वारा दोस्तों के साथ की जाने वाली पार्टियों को लेकर था, जबकि दूसरा उदाहरण मंत्री के निकट संबंधियों को मिलने वाले प्रलोभनों और उनसे बचने की आवश्यकता से जुड़ा था।

उन्होंने कहा कि उनका वक्तव्य संस्कारों और नैतिक मूल्यों के महत्व पर केंद्रित था, लेकिन इसे अलग-अलग संदर्भों में लिया जा रहा है। मंत्री ने दोहराया कि उनके द्वारा दिए गए उदाहरण किसी व्यक्ति विशेष या किसी विभाग विशेष पर टिप्पणी करने के लिए नहीं थे। मंत्री विजयवर्गीय ने आग्रह किया कि उनके वक्तव्य की भावना को समझे बिना उसे व्यक्तिगत आरोप के रूप में प्रस्तुत न किया जाए और इसे किसी अन्य अर्थ में न लिया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें