फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय बोले- लव जिहाद की घटनाएं हमारे लिए शर्म की बात, BJP कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Tue, 08 Jul 2025 07:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लव जिहाद का मामला भोपाल में भी सामने आया था। डेढ़ माह पहले इंदौर के ही आयोजन में विजयवर्गीय ने कहा था कि भोपाल में हर दिन हिन्दू युवती लव जिहाद का शिकार हो रही है। वहां के जनप्रतिनिधि क्या कर रहे है। उन्हें इसे रोकना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की राजनीति में स्थानीय मुद्दों को उठाना शामिल है। इसे वे अक्सर बड़े राजनीतिक मंचों पर उठाते हैं। पहले मंत्री विजयवर्गीय इंदौर में अवैध नशा मिलने के मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं। अब वे लव जिहाद को अपने भाषण में शामिल कर रहे हैं। मंगलवार को जब इंदौर में नए प्रदेशाध्यक्ष इंदौर आए तब भी उन्होंने लव जिहाद के मामलों की बात छेड़ी, हालांकि नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला।

विज्ञापन


पहले दे चुके हैं भोपाल के जनप्रतिनिधियों को हिदायत
लव जिहाद का मामला भोपाल में भी सामने आया था। तब काॅलेज छात्राएं कुछ मुस्लिम युवकों से संपर्क में थीं और युवकों ने उन्हें प्रेमजाल में फंसा कर रेप भी किए। डेढ़ माह पहले इंदौर के ही आयोजन में विजयवर्गीय ने कहा था कि भोपाल में हर दिन हिन्दू युवती लव जिहाद का शिकार हो रही है। वहां के जनप्रतिनिधि क्या कर रहे हैं। उन्हें इसे रोकना चाहिए। अब इंदौर में लव जिहाद के लिए फंडिंग का मामला सामने आया तो इंदौर में भाजपा सम्मेलन के मंच पर विजयवर्गीय ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं सामने आना हमारे लिए शर्म की बात है। यह भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। इसे कार्यकर्ता रोकें।

ये भी पढ़ें- भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले- प्रदेशाध्यक्ष का पद मिलना गर्व के बजाए जिम्मेदारी है
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा बेचने वालों के नाम मालूम है
यह कोई पहला मौका नहीं है जब स्थानीय मुद्दों को विजयवर्गीय ने बेबाकी से उठाया। विधानसभा चुनाव के पहले जब इंदौर में गौरव दिवस मनाया गया था। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने कहा था कि इंदौर में अवैध नशा खुलेआम बिक रहा है। पुलिस को इस मामले में रोकथाम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पता है कि इंदौर में कौन नशा बेच रहा है और कहां से आ रहा है। इसके बाद शिवराज सिंह ने कहा कि पुलिस कानून हाथ में लेने वालों को छोड़ती नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें