फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री विजयवर्गीय ने महिला पार्षद को लेकर की गई टिप्पणी पर जताया खेद, बोले- संध्या यादव मेरी बेटी जैसी

Tue, 22 Sep 2026 12:03 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद के बॉडी शेप को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासत गरमा गई। विवाद बढ़ने के बाद विजयवर्गीय ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि संध्या यादव उनकी बेटी जैसी हैं और उन्होंने उसे गोद में खिलाया है। 
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिला पार्षद के बॉडी शेप को लेकर की गई टिप्पणी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद मंत्री  विजयवर्गीय ने मामला गहराता देख खेद जताया है। उन्होंने कहा कि पार्षद संध्या यादव मेरी बेटी जैसी हैं। मैने उसे गोद में खिलाया है। वहीं, कांग्रेस ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए मंत्री को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन


मामला चर्चा में आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मंत्री विजयवर्गीय को इस बयान पर घेरना शुरू कर दिया था। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी उनके बयान खूब वायरल किए। इसके बाद अब मंत्री विजयवर्गीय का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने खेद जता कर मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश की।

कांग्रेस नेताओं ने गलत तरीके से पेश किए शब्द
विजयवर्गीय ने कहा कि कल मेरे विधानसभा क्षेत्र में पार्षद संध्या यादव के वार्ड में विकास कार्य को लेकर कार्यक्रम हुआ था। उस दौरान मैंने भाषण में जो भी शब्द कहे, उसे कांग्रेस नेताओं ने गलत तरीके से पेश किया, जबकि न उसके मन में कुछ है और न मेरे मन में कुछ है। संध्या मेरी बेटी जैसी है, मेरी बेटी की उम्र भी संध्या जीतनी है। मैंने उसे गोद में खिलाया। मैं इस संबंध में खेद प्रकट करता हूं।
विज्ञापन


बता दें, मंत्री विजयवर्गीय भागीरथपुरा क्षेत्र के एक वार्ड में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में शामिल होने गए थे। वे मंच पर संबोधित करने के लिए उठे और मंच पर बैठे नेता व कार्यकर्ताओं के नाम पुकारने लगे। इस बीच उन्हें मंच पर बैठे महेंद्र नामक कार्यकर्ता नजर आए। तो उन्होंने कहा कि मुझे महेंद्र दिखे ही नहीं। फिर उन्होंने महिला पार्षद के बीच में आने के कारण वह दिखाई नहीं देने को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें