फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: घर में अकेली छात्रा की संदिग्ध मौत, सीने पर चोट के निशान से फैली सनसनी

Wed, 07 Oct 2026 08:03 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में बुधवार को 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहन जब कमरे का दरवाजा खोलने गई, तो लौटने पर छात्रा बेसुध मिली। सीने पर चोट के निशान मिलने से पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित जगजीवन राम नगर में बुधवार को 19 वर्षीय स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के वक्त मृतका अपनी बड़ी बहन और उसके दोस्त के साथ घर पर मौजूद थी। बड़ी बहन जब ऊपरी हिस्से का दरवाजा खोलने गई और वापस लौटी तो छात्रा फर्श पर बेसुध पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में मृतका के सीने और कंधे के बीच चोट के हल्के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है और गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


ऊपरी कमरे का दरवाजा खोलने गई थी बड़ी बहन
एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान 19 वर्षीय वैष्णवी सेन, पिता स्वर्गीय रमेश सेन, निवासी जगजीवन राम नगर के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वैष्णवी कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई। बड़ी बहन कृष्णा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह मकान के ऊपरी कमरे का दरवाजा खोलने गई थी, लेकिन जब वह नीचे आई तो वैष्णवी फर्श पर गिरी हुई थी। इसके बाद कृष्णा अपने एक दोस्त की मदद से वैष्णवी को तुरंत वर्मा अस्पताल लेकर पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया।

शरीर पर मिले चोट के निशान, रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शुरुआती पड़ताल की, तो मृतका के सीने और कंधे के समीप हल्के चोट के निशान पाए गए। इन निशानों के चलते मामला संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह क्या रही, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर संभावित दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मां के इंदौर पहुंचने पर कराया जाएगा पोस्टमार्टम
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वैष्णवी का परिवार मूल रूप से राजस्थान के गंगापुर का निवासी है और पिता का निधन काफी समय पहले हो चुका है। परिवार में मां, बड़ी बहन कृष्णा और छोटा भाई हैं। बड़ी बहन एक निजी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। घटना से कुछ दिन पूर्व ही मां और छोटा भाई अपने पैतृक गांव गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मां के इंदौर लौटने के बाद उनकी उपस्थिति में ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें