फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः मेट्रो का आनंद लेने परिवार के साथ पहुंचे लोग, सुबह की पहली यात्रा से ही रही भीड़

Sun, 06 Sep 2026 07:54 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में आम जनता के लिए मेट्रो ट्रेन का सफर रविवार से शुरू हो गया है। पहले ही दिन शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और परिवार बच्चों संग मेट्रो का आनंद लेने स्टेशन पहुंचे। 
विज्ञापन
मेट्रो के सफर का आनंद लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का संचालन आम जनता के लिए रेडिसन चौराहे तक प्रारंभ हो चुका है। रेडिसन तक सेवा शुरू होने के पहले ही दिन शहर के निवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। रविवार की छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में नागरिक अपने परिवारों और बच्चों के साथ मेट्रो यात्रा का अनुभव लेने स्टेशनों पर पहुंचे। इसके साथ ही इंदौर मेट्रो के रूट का 17.5 किमी लंबे कॉरिडोर पर विस्तार हो गया है। अब मेट्रो गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक 16 स्टेशनों पर हर 15 मिनट में चलेगी। 
विज्ञापन


स्टेशनों पर सुबह से दिखी हलचल
रविवार का दिन होने से सुखलिया और आसपास के क्षेत्रों से अनेक परिवार मेट्रो की सैर के लिए निकले। यात्रियों ने सुपर कॉरिडोर पर यात्रा का आनंद लिया। कई नागरिक विजयनगर स्टेशन तक सफर करके वापस लौटे। पहली बार शहर में मेट्रो सेवा का उपयोग करने को लेकर बच्चों और वयस्कों में विशेष प्रसन्नता देखी गई।

शनिवार को हुआ था औपचारिक शुभारंभ
उल्लेखनीय है कि शहर की इस महत्वाकांक्षी परिवहन परियोजना का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को आयोजित एक विशेष समारोह में किया गया था। राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो का लोकार्पण किया था। इसके पश्चात रविवार सुबह से मेट्रो के द्वार आम यात्रियों की सेवा के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे चलेगी
गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहे (रेडिसन होटल चौराहा) तक ट्रेन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 मिनट के अंतराल में ट्रेन चलाई जाएगी और रोजाना 80 से अधिक फेरे लगाए जाएंगे। हर स्टेशन पर मेट्रो 30 सेकंड के लिए रुकेगी। हालांकि शाम को 7 बजे ट्रेन पकड़ना उन सभी लोगों के लिए बहुत मुश्किल होगा जो नौकरी से छूटकर घर जाने के लिए इसका उपयोग करने का सोच रहे थे। 

परिवार के साथ खूब हुआ मनोरंजन
रविवार को लोग परिवार के साथ मेट्रो के सफर का आनंद लेने के लिए पहुंचे। पूर्णतः वातानुकूलित मेट्रो में दोपहर के समय भी बच्चे माता-पिता के साथ मस्ती करते नजर आए। स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, एस्केलेटर, लिफ्ट, डिजिटल सूचना प्रणाली को भी यात्रियों ने समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें