फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर मेट्रो : 17 किलोमीटर रुट पर भी यात्रियों का टोटा, ट्रेनों के संचालन का समय घटना पड़ा

Mon, 23 Nov 2026 08:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर मेट्रो रूट पर यात्रियों की कमी अब संचालन पर भारी पड़ने लगी है। हर दिन महज दो से ढाई हजार यात्री सफर कर रहे हैं, जबकि संचालन पर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो रहे हैं। कम यात्री मिलने के कारण अब मेट्रो के संचालन का समय भी बदलना पड़ा है।
विज्ञापन
इंदौर मेट्रो - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 17 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो का संचालन फ्लॉप साबित हो रहा है। अभी भी मेट्रो में हर दिन दो से ढाई हजार यात्री ही सफर कर रहे हैं, जबकि इसके संचालन पर प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन


यात्रियों की कमी को देखते हुए मेट्रो के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब मेट्रो ट्रेन का संचालन सुबह 9 बजे के बजाय दोपहर 1 बजे से होगा और रात 9 बजे मेट्रो ट्रेन अपना अंतिम फेरा लगाएगी। यह नया टाइम टेबल सोमवार से लागू हो गया है। यात्रियों को हर 35 मिनट में मेट्रो ट्रेन मिलेगी। फिलहाल मेट्रो का संचालन गांधी नगर डिपो से रेडिसन चौराहा तक किया जा रहा है। रेडिसन चौराहा से बापट चौराहा तक यात्रियों की संख्या ठीक है, लेकिन चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा से गांधी नगर डिपो तक मेट्रो ट्रेन लगभग खाली चलती है।
 

इस वजह से नहीं मिल रहे यात्री

सुपर कॉरिडोर की दस साल पहले इंदौर विकास प्राधिकरण ने जिस तरह ब्रांडिंग की थी, अब वैसी स्थिति नहीं है। अभी वहां बसाहट शुरू नहीं हो पाई है। टीसीएस, इंफोसिस, नर्सीमोंजी और सिम्बायोसिस जैसे संस्थान वहां आ चुके हैं, लेकिन इन संस्थानों की अपनी स्टाफ बसें हैं। इस कारण कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी और विद्यार्थी मेट्रो ट्रेन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


 

ढाई हजार यात्री करते हैं रोज सफर

इंदौर मेट्रो में सितंबर माह में 75 हजार यात्रियों ने सफर किया था। यानी हर दिन औसतन ढाई हजार यात्रियों ने यात्रा की। अक्टूबर माह में औसतन हर दिन दो हजार लोगों ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया। मेट्रो ट्रेन और स्टेशनों पर सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा बिजली पर भी काफी खर्च हो रहा है। हर दिन डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो रहे हैं, जबकि मेट्रो की आय इससे आधी भी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें