फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सड़क पार कर रहे एमबीए स्टूडेंट को बाइक ने मारी टक्कर, हो गई मौत

Mon, 29 Jan 2024 04:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घायल ऋषभ को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया, लेकिन डाक्टर उसे बचा नहीं सके। वह इंदौर के रेनेसां काॅलेज में पढ़ाई कर रहा था और इंदौर में  कमरा किराए पर लेकर रहता था। वह मूल रुप से राजगढ़ जिले के सुठालिया गांव का निवासी था।
विज्ञापन
हादसे का शिकार युवक। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ सड़क पार कर रहे एक छात्र की तेज रफ्तार बाइक ने जान ले ली। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो युवक आठ फीट दूर जा गिरे। एक युवक की सिर में गंभीर चोटें आई थी। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम ऋषभ पिता मुकेश पालीवाल है। घटना परदेशीपुरा मुख्य मार्ग पर हुई। वह अपने दोस्त के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी तीन पुलिया की तरफ से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।


घायल ऋषभ को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया, लेकिन डाक्टर उसे बचा नहीं सके। वह इंदौर के रेनेसां काॅलेज में पढ़ाई कर रहा था और इंदौर में  कमरा किराए पर लेकर रहता था। वह मूल रुप से राजगढ़ जिले के सुठालिया गांव का निवासी था। वह खाना खाने के बाद अपने दोस्त के साथ रुम पर जा रहा था। मुकेश के पिता की गांव में किराने की दुकान है। ऋषभ का एक बड़ा भाई भी है,लेकिन वह मानसिक रुप से कमजोर है।

विज्ञापन



पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रहवासियों का कहना है कि परदेशीपुरा चौराहे पर सिग्नल नहीं है। लोग बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते है। दुकानों के बाहर ग्राहक गाडि़यां पार्क कर देते है। इस कारण हमेशा हादसे का अंदेशा रहता है। चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनने की मांग की लोगों ने की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें