फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भागीरथपुरा में गंदा पानी बना मौत की वजह, मेयर ने अफसरों पर देरी का ठीकरा फोड़ा; कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2025 08:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदा पानी पीने से हुई पांच मौतों और बीमारियों के मामले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर अब प्रशासन सक्रिय हुआ है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पेयजल और ड्रेनेज लाइन बदलने में हुई देरी को स्वीकार करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इस बीच युवा कांग्रेस ने गंदे पानी की बोतल लेकर मेयर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गंदे पानी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने के कारण हुई पांच मौतों व बीमार लोगों की चिंता अब सरकारी महकमे ने शुरू कर दी है, लेकिन लापरवाही किसकी है। यह सामने नहीं आई है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि महापौर परिषद के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिन इलाकों में गंदे पानी की शिकायत है, वहां तुरंत पेयजल लाइन या ड्रेनेज की लाइन बदली जाए। भागीरथपुरा में भी नई लाइन डालने के निर्देश दिए गए थे, इसमें अफसरों की तरफ से देरी हुई।

विज्ञापन

 

इस मामले में जो भी जिम्मेदार है, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। मेयर ने कहा कि नर्मदा पेयजल के सैंपल लिए हैं, लेकिन प्राथमिक दृष्टि से आशंका है कि पेयजल लाइन में गंदा पानी मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्ती में तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, लेकिन उनकी मौत की वजह क्या है, यह स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से पता चलेगा।

'चाय पर चर्चा बंद करो, गंदे पानी पर चर्चा करो'
गंदे पानी की बोतल लेकर कांग्रेसी पहुंचे मेयर हाउस गंदे पानी की बोतल लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मेयर हाउस पहुंचे। वे नारे लगा रहे थे- चाय पर चर्चा बंद करो, गंदे पानी पर चर्चा करो। वे नारेबाजी करते रहे और मेयर से मिलने के लिए भीतर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। वे कर्मचारियों को ही गंदे पानी की बोतल भेंट कर आ गए।

विज्ञापन


'नगर निगम को हादसों का इंतजार रहता है'
शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल का कहना था कि गंदे पानी की शिकायत शहर की कई बस्तियों में है। कई बार इसकी शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन नगर निगम को हादसों का इंतजार रहता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे थे।

वहीं, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा भागीरथपुरा के दूषित पानी से बीमार लोगों से मिलने पहुंचे। कलेक्टर ने लोगों का हालचाल जाना। चाचा नेहरु अस्पताल और एमवाय अस्पताल जाकर मरीजों से मिलें। इस दौरान परिजनों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें