फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:कलर फैक्टरी में भीषण आग, केमिकल से भरे ड्रम फूटे, हुए धमाके

Tue, 14 Oct 2025 08:56 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दमकल मौके पर पहुंचती, तब तक आग विकराल रुप ले चुकी थी। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए फैक्टरी में तैयार कलर और कच्चा माल भारी मात्रा में रखा था, जो आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात एक कलर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में कलर बनाने के उपयोग में आने वाला केमिकल ड्रमों में भरा हुआ था। जो आग की चपेट में आने के बाद धमाके के साथ बिखर गया। इस कारण फैक्टरी में आग तेजी से भड़की। पांच घंटे बाद भी आग पर फायर ब्रिगेड काबू नहीं पा सकी। आग बुझाने में सुबह सात बजे तक 100 से ज्यादा टैंकर पानी लग चुका था।  फायर ब्रिगेड के अलावा नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा। जेसीबी से फैक्टरी परिसर की दीवार तोड़ी, ताकि चारों तरफ से पानी फेंका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: दीपावली के पहले ट्रैफिक जाम के हवाले शहर, डेढ़ घंटे तक गुत्थमगुत्था होते रहे वाहन

विज्ञापन

 

सांवेर रोड की एमडीपी फैक्टरी में रात करीब ढाई बजे धुंआ उठता देखा गया। चौकीदार ने फैक्टरी मालिक और फायर ब्रिगेड को काॅल किया। दमकल मौके पर पहुंचती, तब तक आग विकराल रुप ले चुकी थी। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए फैक्टरी में तैयार कलर और कच्चा माल भारी मात्रा में रखा था, जो आग की चपेट में आ गया। आग के कारण करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया।

 

आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। पहले लक्ष्मीबाई और सांवेर रोड के स्टेशन से दमकलें पहुंची, फिर सभी स्टेशनों से दमकल और फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचा। आग पर काबू पाने में अमले को परेशानी का सामना करना पड़ा,क्योंकि केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। पीथमपुर से भी पांच फोम की गाडि़यां आग बुझाने के लिए मंगाई गई। सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें