फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: गोवा से विमान से आया लिवर,इंदौर निवासी मरीज को मिली जिंदगी, इस सप्ताह दूसरी बार ग्रीन काॅरिडोर

Thu, 30 Jan 2025 07:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शाम को ज्यूपिटर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया। चौराहे पर पुलिस जवानों ने व्यवस्था संभाली और लिवर लेकर निकली एम्बुलैंस चौराहों के हर सिग्नल को पार कर असप्ताल पहुंची और फिर प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू हुई। 
विज्ञापन
गोवा से आया लिवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सप्ताह के भीतर इंदौर में गुरुवार को दूसरी बार ग्रीन काॅरिडोर बना। ब्रेनडेथ होने के बाद गोवा में 48 वर्षीय अजय गिरि का लिवर गोवा से इंदौर पहुंचा। इंदौर के जूपिटर अस्पताल में भर्ती एक मरीज को लिवर का प्रत्यारोपण किया गया।

विज्ञापन


गुरुवार शाम को एयरपोर्ट से जुपिटर अस्पताल तक ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया। चौराहे पर पुलिस जवानों ने व्यवस्था संभाली और लिवर लेकर निकली एंबुलेंस चौराहों के हर सिग्नल को पार कर अस्पताल पहुंची और फिर प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू हुई। एक सप्ताह में दूसरी बार इंदौर में ग्रीन काॅरिडोर बना, जबकि पांच सालों में 62 वां ग्रीन कॉरिडोर बना।

गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में ब्रेन हेमरेज के कारण 48 वर्षीय अजय गिरि के दिमाग ने बुधवार को काम करना बंद कर दिया था। ब्रेन डेथ होने पर उनकी पत्नी ने अंगदान की इच्छा जताई। इसके बाद गुरुवार रात को अंगदान के लिए काम करने वाली शासकीय संस्था रोटो ने अलर्ट जारी किया। इसके बाद लिवर इंदौर तक भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। लिवर जुपिटर विशेष हॉस्पिटल में इंदौर निवासी 67 वर्ष के पुरुष को आवंटित हुआ है।
विज्ञापन


नियमित उड़ान से पहली बार आया लिवर
मुस्कान ग्रुप सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य ने बताया कि आमतौर पर दो शहरों के बीच बनने वाले ग्रीन काॅरिडोर में एयर एंबुलेंस का उपयोग होता है, लेकिन पहली बार लिवर गोवा से इंदौर आने वाली नियमित उड़ान से आया। डेढ़ घंटे का समय उड़ान में लगा। इंदौर एयरपोर्ट से 4.22 बजे निकल कर 4.37 बजे जुपिटर हॉस्पिटल तक मात्र पंद्रह मिनट का सफर तय कर लिवर पहुंचा। गिरि के शरीर से लिवर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने तक कुल चार घंटे का वक्त लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें