फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने किया इंदौर की तीन बस्तियों में वाॅटर ऑडिट, बोले-कई इलाकों में आ रहा गंदा पानी

Wed, 07 Jan 2026 07:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दौरे के बाद सिंघार ने कहा कि इंदौर में जहरीले पानी का सच उजागर हुआ है। अफसर मामला दबाने में जुटेे है , लेकिन मैंने इंदौर में खुद वाटर ऑडिट शुरू किया है, जिसमें दूषित पानी की शिकायतें सामने आ रही हैं।कई और इलाके भागीरथपुरा बनने की कगार पर है। 
विज्ञापन
पेयजल लाइन जांचते नेता प्रतिपक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर की तीन बस्तियों का दौरा कर वहां की पेयजल व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा ही नहीं, शहर के कई इलाकों में दूषित जल की सप्लाई हो रही है। सिंघार मदीना नगर, खजराना, भूरी टेकरी, बर्फानी धाम काॅलोनी में पहुंचे थे और लोगों से सप्लाई को लेकर बातें की। उन्होंने दूषित पानी के सेंपल भी लिए है।

सिंघार ने कहा कि इंदौर में जहरीले पानी का सच उजागर हुआ है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग मामला दबाने में जुटा है, लेकिन मैंने इंदौर में खुद वाटर ऑडिट शुरू किया है, जिसमें दूषित पानी की शिकायतें सामने आ रही हैं।कई और इलाके भागीरथपुरा बनने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि यह केवल भागीरथपुरा की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरा इंदौर दूषित पानी पीने को मजबूर है। जो काम प्रशासन को करना चाहिए था, वह आज विपक्ष को सड़कों पर उतरकर करना पड़ रहा है।

 

मदीना नगर में रहवासियों ने उन्हें बताया कि नए नल कनेक्शन के नाम पर आठ हजार रुपये तक खर्च हो रहे है, लेकिन न तो पानी ज्यादा आता और न ही साफ पानी मिलता है। भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है।

विज्ञापन


खजराना के रहवासियों ने बताया कि सप्लाई के समय पानी में बदबू आती है। पुरानी लाइनें ठीक नहीं की जा रही है। कई जगह नर्मदा और ड्रेनेज लाइन आसपास है। दूषित सप्लाई की यहीं सबसे बड़ी वजह है। सिंघार ने कहा कि वे पानी की जांच कराएंगे और सरकार की लापरवाही को उजागर करेंगे। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें