इंदौर के पार्थ केबीसी शो की हाॅट सीट तक
- फोटो : amar ujala
इंदौर के होनहार किशोर पार्थ उपाध्याय चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति की हाॅट सीट तक पहुंचे और बढ़िया खेले। उनका एपिसोड 14 नबंवर को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। महावीर नगर निवासी पार्थ कक्षा नौवीं के छात्र है। केबीसी शो के लिए उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें देशभर से 20 बच्चों को चुना गया था। ऑडिशन के बाद दस बच्चों का चयन केबीसी शो के लिए हो सका। इसमें इंदौर के पार्थ भी शामिल थे। वे हाॅट सीट तक पहुंचे और उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का भी सामना किया। पार्थ कहते है कि अमिताभ से मिलना एक सपने जैसा था। उनका आकर्षक व्यक्तित्व सामने वाले को भी खुशियों से भर देता है। उनसे मिलना मेरे लिए यादगार पल है।
चार घंटे चली शूटिंग
केबीसी शो का एपिसोड मुबंई के स्टूडियो में हो चुका है। चार घंटे तक एपिसोड की शूटिंग चली। यह शो 14 नवंबर को प्रसारित होगा। पार्थ के पिता अमित उपाध्याय ने कहा कि बेटे का केबीसी के लिए चयन हमारे लिए दोहरी खुशी थी। बेटे को अमिताभ के सामने हाॅट सीट पर बैठे देखना हमारे लिए कभी न भूलने जैसा है। बेटे के कारण हम अमिताभ से भी मिल सके। इतनी उम्र के बावजूद उनका एनर्जी लेवल वाकई प्रेरणादायक है। वे छोटे से काम को भी अपनी मेहनत से बेहतर बनाने की हमेशा कोशिश करते हैं।