फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के नए संभाागायुक्त सुदाम खाड़े ने कहा- सिंहस्थ के काम समय पर कराना हमारी प्राथमिकता

Thu, 11 Sep 2025 10:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

धार जिले में पीए मित्रा पार्क को लेकर संभागायुक्त खांडे ने कहा कि यह पार्क पूरे संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह देश का पहला और सबसे बड़ा पार्क है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को 2 अक्टूबर तक संभाग में एक अभियान होने जा रहा है।
विज्ञापन
नए संभागायुक्त सुदाम खाड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर संभाग के आयुक्त के तौर पर सुदाम खाड़े ने गुरुवार शाम को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अफसरों से मुलाकात की और प्रोजेक्टों की जानकारी ली। मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकारी योजनाएं उचित तरीके से जमीन पर लाएंगे।
विज्ञापन


जनता की सरकार से जो अपेक्षा रहती है। उसे पूरा किया जाए। उसकी समस्या का उचित तरीके से निराकरण हो। इसका ध्यान रखा जाएगा। संभागायुक्त ने कहा कि सिंहस्थ उज्जैन में लगेगा, लेकिन ज्यादातर यात्री इंदौर से होकर उज्जैन जाते है। इससे जुड़े काम समय सीमा में कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

धार जिले में पीए मित्रा पार्क को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्क पूरे संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह देश का पहला और सबसे बड़ा पार्क है, जिसकी सौगात इंदौर संभाग को मिली है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को 2 अक्टूबर तक संभाग में एक अभियान होने जा रहा है। स्वस्थ्य नारी सक्षक्त परिवार इसकी थीम रहेगी। इसकी तैयारियां जोरों पर है। संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने कहा कि इंदौर का मालवा और निमाड़ क्षेत्र काफी समृद्ध है। यहां फसलों की पैदावार भरपूर होती है। हम किसानों की समस्या भी प्राथमिकता से हल करेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को निगमायुक्त के तौर पर दिलीप कुमार यादव ने भी पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इंदौर सफाई व नवाचार के कारण पूरे देश में ख्यात है। यहां की जनता टीम के रुप में काम करती है। इस कारण इंदौर स्वच्छता में सिरमौर है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अफसरों की बैठक ली और कहा कि विद्युत वितरण कंपनी से तालमेल बैठाकर अंडरग्राउंड लाइनों के लिए योजना बनाए। उन्होंने कहा कि जो प्रोजेक्ट चल रहे है, उन्हे समयसीमा में समाप्त करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें