इंदौर के गांधी हाॅल में हर साल 'इंदौर के त्योहार' के रूप लिट चौक का आयोजन होता है। जिसमे सेना, राजनीति, पत्रकारिता, फ़िल्म, कला, साहित्य आदि क्षेत्रों की ख्यातनाम हस्तियाँ आम जन से रूबरू होती हैं। कला जगत के लोग भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।
भारत सरकार के खेल एवं युवक कल्याण मंत्रालय द्वारा युवाओं को देशभर में चल रहे विशिष्ट कार्यों से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे पोर्टल मेरा युवा भारत (MY BHARAT)के साथ इंदौर की एक संस्था को जुड़ने का अवसर मिला है।
इसके माध्यम से लिटचौक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी' साथ ही देशभर के युवा अब कहीं से भी लिट चौक से जुड़ने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे तथा सभी गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे। यह प्रदेश की पहली संस्था है जो इस पोर्टल से जुड़ी है।
विज्ञापन
इंदौर के गांधी हाॅल में हर साल 'इंदौर के त्योहार' के रूप लिट चौक का आयोजन होता है। जिसमे सेना, राजनीति, पत्रकारिता, फ़िल्म, कला, साहित्य आदि क्षेत्रों की ख्यातनाम हस्तियाँ आम जन से रूबरू होती हैं। साथ ही कला जगत की तमाम विधा के लोग भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।
इसके अलावा प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें भी स्टाॅल पर मिल जाती है। यह आयोजन तीन दिन तक चलता है और शहर भर के युवा, साहित्यकार इसमें हिस्सा लेते है। संस्था के प्रखर दवे ने बताया कि लिट चौक के सालाना आयोजन में अब देशभर के युव जुड़ सकते है। उन्हें इसकी लिंक माय भारत पोर्टल पर मिल जाएगी।