फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर की लिट चौक संस्था अब केंद्र सरकार के पोर्टल माय भारत से जुड़ी

Fri, 01 Aug 2025 08:05 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के गांधी हाॅल में हर साल 'इंदौर के त्योहार' के रूप लिट चौक का आयोजन होता है। जिसमे सेना, राजनीति, पत्रकारिता, फ़िल्म, कला, साहित्य आदि क्षेत्रों की ख्यातनाम हस्तियाँ आम जन से रूबरू होती हैं। कला जगत के लोग भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
लिट चौक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के खेल एवं युवक कल्याण मंत्रालय द्वारा युवाओं को देशभर में चल रहे विशिष्ट कार्यों से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे पोर्टल मेरा युवा भारत (MY BHARAT)के साथ इंदौर की एक संस्था को जुड़ने का अवसर मिला है। 

 

इसके माध्यम से लिटचौक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी' साथ ही देशभर के युवा अब कहीं से भी लिट चौक से जुड़ने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे तथा सभी गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे। यह प्रदेश की पहली संस्था है जो इस पोर्टल से जुड़ी है।

विज्ञापन

 

इंदौर के गांधी हाॅल में हर साल 'इंदौर के त्योहार' के रूप लिट चौक का आयोजन होता है। जिसमे सेना, राजनीति, पत्रकारिता, फ़िल्म, कला, साहित्य आदि क्षेत्रों की ख्यातनाम हस्तियाँ आम जन से रूबरू होती हैं। साथ ही कला जगत की तमाम विधा के लोग भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।


इसके अलावा प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें भी स्टाॅल पर मिल जाती है। यह आयोजन तीन दिन तक चलता है और शहर भर के युवा, साहित्यकार इसमें हिस्सा लेते है। संस्था के प्रखर दवे ने बताया कि लिट चौक के सालाना आयोजन में अब देशभर के युव जुड़ सकते है। उन्हें इसकी लिंक माय भारत पोर्टल पर मिल जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें