दिन ढलते ही ठंड बढ़ रही है इंदौर में।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन का तापमान तो सामान्य से थोड़ा बढ़ा हुआ है। रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। आमतौर पर आधा दिसंबर बीतने के बाद ठंड के तेवर और तेज हो जाते है, लेकिन इंदौर में 15 दिसंबर से ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है,क्योंकि पहाड़ी हिस्सों से बर्फीली हवा का दौर कम हुआ है। इस कारण तापमान बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें:इंदौर में दुकानदार पर पेट्रोल बम से दो बदमाशों ने किया हमला, दुकान जल गई
इंदौर में रविवार रात का तापमान छह डिग्री था। जो शनिवार की तुलना में एक डिग्री ज्यादा था। दिन का तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शहर में इस बार कोहरा ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। दृश्यता पंद्रह सौ मीटर तक बनी हुई है। इस कारण सड़कों पर बड़े वाहनों को चलाने में परेशानी नहीं हो रही है। सोमवार सुबह सूरज निकलने के बाद तापमान भी बढ़ने लगा। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 14.8 डिग्री दर्ज हुआ। हवा की गति भी छह किलोमीटर प्रति घंटा थी।
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में चक्रवात बना है। इस कारण तेज हवाएं चल रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो चुकी है। इस कारण हवाएं राजस्थान और मध्य प्रदेश पर असर डाल रही हैं। यह स्थित सप्ताह भर तक रहने वाली है। कई बार हवा की गति कम होने के कारण तापमान बढ़ जाता है।