फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर को मिला स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अवार्ड, देशभर में पहले स्थान पर

Tue, 09 Sep 2025 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर को भले ही स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिला है, लेकिन दिल्ली में यह अवार्ड मिल रहा था इंदौर की सड़कों पर लोग धूल से परेशान थे। बारिश के बाद निकली रही तेज धूप के कारण कीचड़ सूख गया है और अब शहर में धूल उड़ रही है।
विज्ञापन
इंदौर को मिला स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अवार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्वच्छता में आठ बार सिरमौर रहने के बाद इंदौर की झोली में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण अवॉर्ड भी आया है। इंदौर देशभर में पहले स्थान पर रहा। इंदौर को 200 में से 200 अंक मिले। दिल्ली में मंगलवार को आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मेयर पुष्यमित्र भार्गव को सम्मानित किया। यूनाइटेड नेशंस द्वारा इंदौर को वेटलैंड सिटी का दर्जा दिया गया है। इसका पत्र भी पर्यावरण मंत्री ने मेयर को सौंपा।

विज्ञापन



महापौर पुष्यमित्र भार्गव मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हुए थे। राजधानी दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार सौंपा गया। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू और अश्विनी शुक्ला भी मौजूद थे। महापौर भार्गव ने कहा कि शहर को स्वच्छ हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है।


यह सम्मान इंदौर की जनता की जागरूकता और सहभागिता का परिणाम है। एक साथ दो बड़े पुरस्कार मिलना इंदौर के लिए गर्व और खुशी की बात है। इंदौर के अलावा स्वच्छ वायु के लिए जबलपुर व देवास को भी पुरस्कार मिला है।

 

विज्ञापन

अवॉर्ड मिला, लेकिन जनता धूल से परेशान
इंदौर को भले ही स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान मिला है, लेकिन जब दिल्ली में यह अवॉर्ड मिल रहा था, इंदौर की सड़कों पर लोग धूल से परेशान थे। बारिश के बाद निकली रही तेज धूप के कारण सड़कों का कीचड़ सूख गया है और अब शहर में धूल उड़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें